राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म मालिक में हुमा कुरैशी 'दिल थाम के' गाने में नजर आईं हैं। यह गाना अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस के डांस मूव्स और लुक्स को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। अब हुमा कुरैशी ने इस सॉन्ग को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या कहा।
गाने के लिए नहीं ली एक भी फीस
हुमा कुरैशी हाल ही में इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं, जहां उन्होंने बताया कि 'दिल थाम के' सॉन्ग को जब डायरेक्टर ने सुनाया तो उन्हें पंसद आ गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि फिल्म में शूटिंग करना दोस्तों के साथ काम करने जैसा लगा, इसलिए उन्होंने गाने के लिए हां कह दिया। आगे एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस गाने के लिए एक भी पैसा नहीं लिया। हुमा ने कहा, ‘दोस्तों से कैसे पैसे ले सकते हैं? यह सिर्फ दो दिनों की शूटिंग थी, इसलिए मुझे लगा कि पैसे लेना वास्तव में जरूरी नहीं है।’
यह खबर भी पढ़ें:
Heads Of State X Review: प्रियंका की अदाकारी के कायल हुए लोग, जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट'
16 घंटे करने पड़ा काम
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं यह कहकर चले जाने में विश्वास नहीं करती कि मेरी शिफ्ट खत्म हो गई है। मेरी कंडीशनिंग ऐसी है कि अगर मैं काम पर हूं, तो मैं अपना काम खत्म करूंगी और फिर चली जाऊंगी। तो हां, एक दिन यह 16 घंटे तक चला, लेकिन इसकी योजना नहीं थी।’
हुमा कुरैशी का वर्कफ्रंट
फिल्म ‘मालिक’ के आइटम सॉन्ग के अलावा हुमा कुरैशी कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। वह फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘टॉक्सिक’, ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं। कुछ फिल्में इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होंगी। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि वह महारानी 4 में नजर आने वाली हैं।