फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vedaa: 'वेदा' के प्रचार में बिजी शरवरी वाघ ने साझा की नई तस्वीरें, फिल्म को लेकर दर्शकों से की ये खास अपील

Wed, 07 Aug 2024 01:09 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'वेदा' में जॉन के साथ शरवरी वाघ भी जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगी। इसमें वह एक राजस्थानी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपने उत्पीड़कों के खिलाफ लड़ने का फैसला करती है। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेदा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में दोनों सितारे इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शरवरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेदा के प्रमोशन से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन

प्रमोशन के दौरान की तस्वीरें कीं साझा

शरवरी वाघ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इसमें वह पर्पल कलर की टैंक टॉप के साथ लाल रंग के लेटेक्स ट्राउजर पैंट में नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों का हाफ बनाते हुए अपने लुक को पूरा किया है। वह लाइट मेकअप में दिख रही हैं। तस्वीरों में शरवरी एक से बढ़कर एक पोज देती हुई नजर आ रही हैं। फैंस को शरवरी के ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। 
 


इन भाषाओं में रिलीज होगी 'वेदा'

अभिनेत्री ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'वेदा प्रमोशन। 15 अगस्त को हिंदी, तमिल और तेलुगु में आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।' 'वेदा' में जॉन के साथ शरवरी वाघ भी जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगी। इसमें वह एक राजस्थानी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपने उत्पीड़कों के खिलाफ लड़ने का फैसला करती है। 'वेदा' से पहले शरवरी 'मुंज्या' और 'महाराज' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं। दोनों ही फिल्मों में अभिनेत्री को खूब सराहना मिली। इसके बाद वह 'वेदा' में जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

'वेदा' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी के अलावा अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। इसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने फिर साधा पति निखिल पर निशाना, कहा- 'प्यार, सम्मान और वफादारी जैसी कोई चीज नहीं थी' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें