फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmila Tagore: शर्मिला ने की बहू करीना की फिल्म 'क्रू' की तारीफ, बोलीं- महिलाओं की एकता की सुंदर कहानी

Wed, 26 Jun 2024 08:27 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


शर्मिला टैगोर से जब पूछा गया कि उन्हें करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' कैसी लगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मुझे पहले विश्वास ही नहीं हुआ कि यह फिल्म इतनी शानदार होगी। इस फिल्म की कहानी मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई। तीन महिलाएं एक-दूसरे की मदद कर रही हैं'।
विज्ञापन
शर्मिला टैगोर करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर अभिनेता सैफ अली खान की मां और करीना कपूर की सासु मां हैं। शर्मिला अपनी बहू करीना कपूर पर अक्सर प्यार लुटाती नजर आती हैं। दोनों सास-बहू में शानदार बॉन्ड देखने को मिलता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शर्मिला टैगोर बहुरानी की फिल्म 'क्रू' की तारीफ करती नजर आईं। 
विज्ञापन


'क्रू' है एक शानदार फिल्म 
शर्मिला टैगोर से जब पूछा गया कि उन्हें करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' कैसी लगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मुझे पहले विश्वास ही नहीं हुआ कि यह फिल्म इतनी शानदार होगी। इस फिल्म की कहानी मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई। तीन महिलाएं एक-दूसरे की मदद कर रही हैं। एक प्लेन उड़ा रही है तो दूसरी लैंड करवाने में मदद कर रही है। इस फिल्म ने उस कहानी को झूठा साबित किया जिसमें कहते हैं कि औरत ही औरत की दुश्मन होती हैं'। 

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हुई इश्क विश्क रिबाउंड, मुंजा से भी कम कमाई कर रही चंदू चैंपियन
विज्ञापन


औरत ही औरत की दुश्मन नहीं होतीं 
शर्मिला टैगोर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'फिल्म में तीन औरतें जिस तरह से एक साथ काम करती हैं वह आइडिया मुझे काफी पसंद आया। इस फिल्म को देखकर लगा कि अब ऐसी और भी फिल्में बननी चाहिए। 'क्रू' की बॉक्स ऑफिस सफलता को देखकर अब और भी निर्माता-निर्देशक महिलाओं को केंद्र में रखकर ऐसी फिल्मों का निर्माण करेंगे तो बॉलीवुड में बदलाव देखने को मिलेगा'। 'क्रू' फिल्म में करीना कपूर के अलावा तब्बू और कृति सेनन नजर आई थीं। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म ने सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इस फिल्म को काफी सराहा गया। 
विज्ञापन


Kamal Haasan: 'इंडियन' में काम नहीं करना चाहते थे कमल हासन, फिल्म से किनारा करने के लिए निकाली थी यह तरकीब

'लापता लेडीज' भी आई पसंद 
शर्मिला टैगोर महिला केंद्रित फिल्मों पर बातें करते हुए कहती हैं, 'मुझे किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' भी काफी पसंद आई। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया। ऐसी फिल्मों को सपोर्ट मिलना ही चाहिए। इसके अलावा दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' भी मुझे अच्छी लगी थी। महिलाओं पर केंद्रित और भी फिल्मों का निर्माण होना चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें