फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shark Tank India: 'शार्क टैंक इंडिया' के अमित का बड़ा खुलासा, बोले- शार्क शो में पिचर्स को फर्जी चेक देते हैं

Sun, 14 Apr 2024 10:17 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमित जैन 'शार्क टैंक इंडिया' के लोकप्रिय जजों में से एक जज हैं। शो में वे अपनी बात काफी दिलचस्प अंदाज से रखते नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमित ने बताया कि 'शार्क टैंक इंडिया' में जो चेक पिचर्स को शो के दौरान दिए जाते हैं, वे नकली होते हैं।
विज्ञापन
अमित जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'शार्क टैंक इंडिया' टेलीविजन का लोकप्रिय शो है। इस शो में पिचर्स बिजनेस आइडिया लेकर आते हैं जहां शार्क को अगर उनका आइडिया पसंद आ जाता है तो दोनों मिलकर बिजनेस डील करते हैं। देश में मशहूर बिजनेसमैन अमित जैन 'शार्क टैंक इंडिया' में जज की भूमिका में दिखाई देते हैं। हाल ही में अमित एक इंटरव्यू के दौरान शो से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


पिचर्स को मिलता है नकली चेक 
अमित जैन 'शार्क टैंक इंडिया' के लोकप्रिय जजों में से एक जज हैं। शो में वे अपनी बात काफी दिलचस्प अंदाज से रखते नजर आते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अमित ने बताया कि 'शार्क टैंक इंडिया' में जो चेक पिचर्स को शो के दौरान दिए जाते हैं, वे नकली होते हैं। वे बस ये दिखाने के लिए दिए जाते हैं कि पिचर्स और शार्क के बीच डील हुआ है। 

Amar Singh Chamkila: चमकीला के हत्यारों में से एक अभी भी है जिंदा! 'मेहसामपुर' के निर्देशक कबीर ने किया दावा
विज्ञापन


शो के मेकर्स है ये आइडिया 
अमित जैन कहते हैं, 'देखिए शो के दौरान जो भी बिजनेस डील होते हैं वे असली होते हैं बस पिचर्स को जो चेक दिए जाते हैं वे नकली होते हैं। शो के मेकर्स का यह आइडिया है। उन्होंने चेक पर मेरा नाम, मेरी कंपनी का लोगो सब बनवाया हुआ है, लेकिन उस चेक पर जो बैंक अकाउंट नंबर लिखा हुआ रहता है वह नकली होता है। शो में सौदा होने के तुरंत बाद असली चेक नहीं दिया जाता है, ये शो का फॉर्मेट है।' 
विज्ञापन


टीवी की 'पार्वती' को नहीं मिल रहा काम! हनीमून की तस्वीरें बनी वजह?

कैमरे के पीछे शार्क करते हैं मस्ती 
'कार देखो' के संस्थापक अमित जैन से जब पूछा गया कि शो में जब ब्रेक होता है तब आपलोग क्या करते हैं। इस सवाल के जवाब में अमित कहते हैं, 'हम ब्रेक के दौरान स्टूडियो के लाउंज एरिया में इकठ्ठा होते हैं। नमिता थापर अपने घर से घर का बना हुआ खाना लेकर आती हैं और हम सबको वे खाना देती हैं। हम सबको घर का बना खाना मिलता है। हम मस्ती में उन्हें शार्क्स की मां कह कर बुलाते हैं। भले ही शो के दौरान हम एक-दूसरे से कंपीट कर रहे होते हैं, लेकिन ब्रेक में हम सब दोस्तों की तरह मस्ती कर रहे होते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें