फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख एक दिन बनेंगे सुपरस्टार, इस अभिनेता ने स्ट्रगल के दिनों में ही कर दी थी भविष्यवाणी

Fri, 19 Apr 2024 11:13 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान का नाम ही काफी है किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए। आज शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह हैं, लेकिन एक अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने शाहरुख को स्ट्रगल के दिनों में ही देखकर यह भविष्यवाणी कर दी थी कि शाहरुख खान एक दिन बनेंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार। 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्यादातर लोग मुंबई यही सपना लेकर आते है कि शायद किसी निर्माता-निर्देशक की नजर उनपर पड़ जाए और उनकी किस्मत चमक जाए। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ मुमकिन नहीं होता। कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्होंने सिनेमा में दौलत और शोहरत कमाने के लिए दिन रात एक कर दिया। उन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान। एसआरके ने अपनी कड़ी मेहनत के बाद आज बॉलीवुड में यह मुकाम हासिल किया है। आज वह दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में आते हैं। शाहरुख को देखते ही इस अभिनेता ने कह दिया था, कि यह एक दिन बॉलीवुड पर राज करेगा। और देखिए उस अभिनेता की कही हुई बात सच भी हो गई।
विज्ञापन


स्ट्रगल के दिनों से थी जान-पहचान
चंकी पांडे और शाहरुख खान एक दूसरे को स्ट्रगल के दिनों से जानते हैं। इसके अलावा चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे और शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान काफी अच्छी दोस्त हैं। वहीं चंकी की बेटी अनन्या पांडे और शाहरुख की बेटी सुहाना खान बचपन की दोस्त हैं। चंकी, शाहरुख को उस वक्त से जानते हैं जब से शाहरुख और उनकी वाइफ गौरी किराए के मकान में रहा करते थे। 

चंकी ने शाहरुख के लिए की थी भविष्यवाणी
चंकी पांडे ने एक पॉडकास्ट में कुछ पुराने किस्से सुनाए, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान का जिक्र भी किया। चंकी पांडे ने एक पॉडकास्ट में कहा, 'मैं जब भी शाहरुख को देखता था तो हमेशा कहता था कि एक दिन ये लड़का जरूर सुपरस्टार बनेगा क्योंकि उनमें वो चार्म उस समय भी दिखता था। शाहरुख एक जुनूनी व्यक्ति थे और उनमें कामयाब होने की आग थी जिसे मैंने उनमें अक्सर देखा है। उनके अंदर बहुत धैर्य था, आत्मविश्वास था और वो पूरे जुनून के साथ कोई काम करते और उसे पूरा करके ही दम लेते थे। मुझे गर्व है कि मैंने उन्हें संघर्ष के दिनों में देखा और आज वो क्या हैं वो भी देख रहा हूं।''
विज्ञापन


अच्छी दोस्ती है दोनों परिवारों के बीच
चंकी पांडे की पत्नी भावना और शाहरुख की पत्नी गौरी बेहद अच्छी दोस्त हैं। वहीं इन दोनों (भावना और गौरी) की लाडली बेटी सुहाना और अनन्या भी काफी अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में दोनों की एकसाथ मस्ती करती कुछ फोटोज आईपीएल के दौरान भी सामने आई थी। अनन्या पांडे कई बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचा चुकी हैं, तो वहीं सुहाना खान ने फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें