फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: 'बाहें नहीं फैला सकते.. एक्टिंग कैसे करोगे’, चोट से जूझ रहे शाहरुख ने दिए फैंस को मजेदार जवाब

Sat, 16 Aug 2025 08:53 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahrukh Khan Hosts Ask Me Session: शाहरुख खान ने एक्स पर हाल ही में आस्क एसआरके सेशन किया। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। जानते हैं ऐसे ही कुछ सवाल और जवाबों के बारे में।
विज्ञापन
शाहरुख - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने शनिवार को अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए करीब आधे घंटे तक आस्क एसआरके सेशन होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म, बेटे आर्यन की डेब्यू सीरीज पर अपडेट तो दिया ही, साथ ही उन्होंने कई मजेदार जवाब भी दिए। 

विज्ञापन


'बाहें नहीं फैला सकते.. एक्टिंग कैसे करोगे’
एक फैन ने सेशन के दौरान 'किंग खान' से पूछा कि उन्होंने चोट से रिकवरी के दौरान सबसे ज्यादा फनी बात क्या सुनी है। इसका जवाब शाहरुख ने दिया- 'किसी ने मुझे कहा कि तुम बाहें नहीं फैला सकते तो एक्टिंग कैसे करोगे।'

 

शाहरुख ने फैंस को दिए मजेदार जवाब 
जब एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि वो शूटिंग शेड्यूल्स के बीच अपना वक्त कैसे बिताते हैं ? एक्टर ने कहा, 'आजकल… बस फिजियोथेरेपी करता हूं… थोड़ी बहुत किताबें पढ़ता हूं… किंग की लाइनों की प्रैक्टिस करता हूं… और बहुत सारा सोता हूं।'

 

विज्ञापन

वहीं जब एक फैन ने मजाकिया अंदाज में शाहरुख खान से पूछा कि क्या वो सेट पर कभी नखरे दिखाते हैं? तो किंग खान ने हंसते हुए कहा, 'सेट पर मुझे नखरे दिखाने ही नहीं दिए जाते। अब 'किंग' में तो और भी कम, क्योंकि डायरेक्टर बहुत ही सख्त और अनुशासित हैं।'

 

शाहरुख ने किया अबराम के एक्शन का जिक्र
वहीं जब एक फैन ने उनसे मजेदार सवाल पूछा कि 'गौरी मैम प्रोड्यूस कर रही हैं, आर्यन डायरेक्ट कर रहे हैं, सुहाना किंग में एक्टिंग कर रही हैं, एक ही परिवार में कितना टैलेंट है। थोड़ा हमारे लिए भी रख दो।' इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, सच में यार... और तुमने अभी तक अबराम को एक्शन में देखा ही नहीं है। मेरी प्यारी फैमिली के साथ तालमेल बनाए रखना ही काफी मुश्किल है!'
 
इसके अलावा एक फैन ने उनसे सवाल किया कि अगर उन्हें धरती को सिर्फ 3 चीजों के साथ एक्सप्लेन करना हो तो वो क्या होंगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा- लाइट्स, कैमरा और मैं। थोड़ा ज्यादा हो गया, नहीं? 
 
विज्ञापन

नेशनल अवॉर्ड जीतने पर क्या बोले शाहरुख?
इसी दौरान शाहरुख ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए ये भी बताया कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड जीतकर कैसा लगा। 
 
जब शाहरुख से एक फैन ने पूछा कि क्या चीज उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है। चोट लगना या फिर अपने बारे में कुछ गलत पढ़ना। इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, 'डंबल और एक्शन मेरी हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन शब्द कभी मुझे नुकसान नहीं पहुंचा सकते। मैं गानों को सुनते हुए काफी बिजी रहता हूं।'



इसके अलावा जब एक फैन ने पूछा कि आपका एक हाथ घायल है तो आप अभी टाइप कैसे कर रहे हो तो इसका जवाब भी शाहरुख ने काफी मजेदार तरीके से दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें