फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: यूजर बोला- रिटायरमेंट ले लो, शाहरुख ने दिया तगड़ा जवाब; बताया कब रिलीज होगा आर्यन के शो का टीजर

Sat, 16 Aug 2025 08:07 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaryan Khan Debut series The Bads of Bollywood: शाहरुख खान ने शनिवार को एक्स पर अपने फैंस के कुछ सवालों का जवाब देते हुए बेटे आर्यन की डायरेक्टोरियल सीरीज के पहले लुक पर अपडेट दिया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान- आर्यन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान ने हाल ही में एक्स पर आस्क एसआरके सेशन होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने बेटे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बारे में खास अपडेट शेयर किया। शाहरुख ने बताया कि इसकी पहली झलक कल यानी रविवार सुबह 11 बजे देखने को मिलेगी। इसके अलावा एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह भी बताया कि वो भी सीरीज में नजर आएंगे। शाहरुख ने फैंस द्वारा पूछे गए कई सवालों के मजेदार जवाब भी दिए। वहीं जब एक फैन ने उन्हें ट्रोल करते हुए रिटायरमेंट लेने के लिए कहा तो शाहरुख ने उसे मजेदार जवाब भी दिया। यहां पढ़िए सेशन के दौरान शाहरुख द्वारा दिए गए मजेदार जवाब।

 

पहली झलक 17 अगस्त को होगी रिलीज

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस सीरीज का पहला लुक 17 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा। आर्यन ने इस सीरीज पर पिछले एक साल से काम किया है और ये प्रोजेक्ट 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बना है। दरअसल किसी फैन ने शाहरुख से पूछा कि बेटे आर्यन के प्रोजेक्ट पर कुछ बताइए। इसके बाद शाहरुख ने नेटफ्लिक्स को टैग करते हुए पूछा कि 'बेटा शो बना रहा है, बाप तो इंतजार कर रहा है। नेटफ्लिक्स, आप क्या कर रहे हो? '

 


इसके बाद नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से शाहरुख के पोस्ट पर कमेंट आया और सीरीज की पहली झलक को लेकर जानकारी मिली। नेटफ्लिक्स ने लिखा- 'बेटे का टीजर पोस्ट करने से पहले बाप की परमिशन चाहिए थी। पहला लुक कल सामने आएगा।'

 

इसके बाद शाहरुख ने लिखा- 'आर्यन मुझे कुछ नहीं बताता है। आपके साथ तो पुराना रिश्ता है। इसलिए प्लीज मुझे और सभी को बताओ। बहुत एक्साइटेड हूं।' शाहरुख के इस पोस्ट के जवाब में नेटफ्लिक्स ने ये जानकारी दी कि कल सुबह 11 बजे टीजर को रिलीज किया जाएगा।

 

सीरीज में किंग खान भी आएंगे नजर

विज्ञापन

इसी सेशन के दौरान शाहरुख ने फैंस को गुड न्यूज सुनाते हुए ये भी बताया कि इस सीरीज में वो भी कैमियो करते नजर आएंगे। एक फैन ने पूछा- 'क्या आप आर्यन की डेब्यू सीरीज में कैमियो करेंगे। इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, 'इंडस्ट्री के कई प्यारे दोस्तों ने आर्यन की सीरीज में हिस्सा लिया है। उन्होंने उसके प्रति बहुत स्नेह और प्यार दिखाया है। मैं तो हूं ही... हक से!'

 

फिल्म 'किंग' में आएंगे नजर
बता दें शाहरुख खान ने इसी सेशन के दौरान अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू की जाएगी। हालांकि अभी शाहरुख ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कुछ नहीं बताया है।

 
 
Trending Videos
विज्ञापन

चोट से रिकवरी कर रहे शाहरुख 
सेशन की शुरुआत में ही शाहरुख ने फैंस को बताया कि उनसे मजेदार सवाल ही पूछे जाए क्योंकि वो अभी चोट से रिकवरी कर रहे हैं। साथ ही आखिर में उन्होंने कहा कि वो अब विदा लेते हैं क्योंकि उन्हें फिजियो के पास जाना है। इसी दौरान शाहरुख ने फैंस से उनकी नजर उतारने के लिए भी कहा।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें