सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित फिल्म 'पठान' के एक गाने 'झूमे जो पठान' ने यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन भी शानदार रहा था। इस गाने की लोकप्रियता बता रही है कि प्रशंसक अपने एक्टर और इस गाने को कितना पसंद करते हैं। इस गाने में दीपिका और शाहरुख ने साथ में डांस किया है।
गाने को पसंद कर रहे हैं यूजर्स
यूट्यूब पर इस गाने को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने की बीट्स सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ रही है। इस गाने की धुन के साथ ही डांस कोरियोग्राफी ने भी प्रशंसको को काफी भा रही है। यूट्यूब पर इस गाने के 1 बिलियन व्यूज आना वाकई मील के पत्थर को पार करने के समान है।
'पठान' ने बनाए थे कई सारे रिकॉर्ड
यशराज फिल्म्स की 'पठान' ने रिलीज के बाद से कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस गाने की सफलता ने इस बढ़ती सूची में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। 2023 में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने कैश रजिस्टर की धूम मचा दी और खुद को हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के रूप में स्थापित कर लिया।
Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' के नए गाने पर आया दिलचस्प अपडेट, इस दिन रिलीज होगा ओपनिंग सॉन्ग 'आयुध पूजा'
'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे करोड़ों रुपये
फिल्म पठाने के बॉक्स ऑफिस पर कई करोड़ रुपयों का बिजनेस किया था। पठान फिल्म ने भारत में 543 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था वहीं, दुनिया भर की कमाई का रिकॉर्ड देखें तो फिल्म 1050 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है।
Dave Bautista: अपने वजन घटाने को लेकर डेव बॉतिस्ता ने की खुलकर बात, बोले- अपनी अलग पहचान बनाना है कारण
ये गाने भी पार कर चुके हैं 1 बिलियन का आंकड़ा
पठान फिल्म के 'झूमे जो पठान' गाने के साथ ही फिल्म तारे जमीन पर फिल्म के गाने 'बम बम बोले' ने यूट्यूब पर 1.1 बिलियन व्यूज पाए थे। इसके अलावा रब ने बना दी जोड़ी फिल्म के गाने 'तुझ में रब दिखता है' को भी 1.1 बिलियन व्यूज मिले थे।