बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की हीरोइन सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा की है। हाल ही में, अभिनेत्री के चेहरे पर सूजन वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाया था, जिसके कारण उनका चेहरा गुब्बारे की तरह सूज गया। बता दें कि सुचित्रा शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में अभिनय कर चुकी हैं।
दर्द में हैं सुचित्रा
सुचित्रा ने एक कार्यक्रम से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की और लिखा, ‘सोशल मीडिया पर मेरी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें मैं लंगड़ाती हुई, बीमार और सूजे हुए चेहरे के साथ दिख रही हूं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई लोग मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे हैं। मेरे घुटनों में दिक्कत है, पीछे की नस दब गई है। पिछले कई हफ्तों से मैं दर्द में हूं।’
Dharmendra Deol: लकीर के फकीरों पर हीमैन का तंज, क्रिप्टक पोस्ट साझा कर बोले- 'लकीर खींचना मुझे आता नहीं'
ब्यूटी ट्रीटमेंट की वजह से बिगड़ा चेहरे का हाल
अभिनेत्री ने आगे लिखा कि उन्होंने एक ब्यूटी ट्रीटमेंट लिया है, जिसकी वजह से उनका चेहरा गुब्बारे की तरह सूज गया है। उन्होंने कहा, मैं इसे छुपाने की कोशिश नहीं कर रही हूं, क्योंकि इसमें कोई शर्म नहीं है। यह अस्थाई है, मैं जल्द ही फिर से पहले की तरह सुंदर दिखने लगूंगी।
प्रशंसकों को दिया धन्यवाद
अभिनेत्री के प्रशंसकों द्वारा उनके लिए चिंता जताए जाने पर उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। अभिनेत्री ने कार्यक्रम के बारे में लिखा, ‘मैं वहां पर केवल एक मुख्य अतिथि के तौर पर जावेद अख्तर साहब के साथ थी। मैं वहां पर अपनी पेंटिंग्स दिखाने गई थी। मैं उस जगह सुंदरता और लुक के लिए नहीं गई थी। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद’।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति वर्क फ्रंट
अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘गिल्टी माइंड्स’ में दिखी थी। हालांकि, अभी उनकी झोली में कोई आगामी कार्य नहीं है।
Kapil Sharma Show: नेटफ्लिक्स ने बताई कपिल शर्मा शो की सच्चाई, अभी कायम है दूसरे सीजन की उम्मीद