शाहरुख खान हाल ही में अपनी फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली के साथ चेन्नई में नजर आए। चेन्नई से शाहरुख के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख कार के अंदर फैंस से घिरे दिखाई दिए। कार से बाहर निकलकर शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘जवान’ की को-स्टार नयनतारा को किस कर उन्हें गुडबाय किया।
1 more Exclusive Video: Welcome King 👑 @iamsrk in Namma #CHENNAI
Nayanthara saying goodbye to SRK & King gave good bye kiss 🥹😭
Our #Chennai team reached to capture @iamsrk sir in our camera 📸
We clicked #ShahRukhKhan𓀠 while leaving at #Nayanthara’s apartment in #CHENNAI pic.twitter.com/7trHm571eW
— ♡♔SRKCFC♔♡™ (@SRKCHENNAIFC)
February 11, 2023
शाहरुख की यह वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इतनी प्यारी दोस्ती।’ भगवान किसी की नजर ना लगाएं’। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘चेन्नई में आपका स्वागत है, सुपरस्टार।’ एक और यूजर ने लिखा,’ शाहरुख दिल के कितने अच्छे हैं। अपनी को-स्टार की कितनी इज्जत करते हैं’। यह सच में एक पठान हैं। इस क्लिप में शाहरुख ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं।
Zeenat Aman: जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहली पोस्ट की फैंस कर रहे जमकर तारीफ
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के दो सप्ताह में ही करीब 900 करोड़ की कमाई की है। वहीं, आमिर खान की ‘दंगल’ को पछाड़ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड हिंदी फिल्म बन गई है। शाहरुख ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म की सफलता का श्रेय अपने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और निर्माता आदित्य चोपड़ा को दिया है।