फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने अपनी फिटनेस का क्रेडिट बेटे आर्यन को दिया, साझा किया दिलचस्प किस्सा

Fri, 26 Jul 2024 04:42 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अभिनय के अलावा अपने फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। वे फिल्म दर फिल्म एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स को और भी निखारते जा रहे हैं, लेकिन पहले वो इतने फिट नहीं थे। कॉफी विद करण के एक एपिसोड में उन्होंने अपनी फिटनेस का क्रेडिट अपने बेटे आर्यन को दिया था। उन्होंने दर्शकों के संग एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था कि कैसे वे फैट से फिट बनें--
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान जितने बेहतरीन अभिनेता हैं उतने ही प्यारे पति और शानदार पापा भी हैं। शाहरुख और गौरी तीन प्यारे से बच्चों के माता-पिता हैं। शाहरुख खान साल 2007 में कॉफी विद करण में आए थे। तब उन्होंने खुलासा किया कि वे अपने बेटे आर्यन की वजह से फिट बने हैं। उन्होंने कहा, 'एक बार आर्यन एक लड़की की पिटाई करके घर आया। मैंने जब उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तब उसने जो कहा वह चौंकाने वाला था'। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'उस लड़की ने पहले लुक्स के बारे कुछ कहा था तब मेरे बेटे ने उसे इग्नोर कर दिया था। फिर उस लड़की ने कहा कि तुम्हारे पिता बदसूरत हैं तब भी आर्यन ने जाने दिया। फिर उस लड़की ने मुझे मोटा कहा और आर्यन को यह बात चुभ गई। उसने उस लड़की को पीट दिया था। मैं इस बात से काफी नाराज हुआ और मैंने आर्यन को डांटा था'।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान आगे कहते हैं, 'मेरा बेटा मुझसे नाराज होते हुए बोला कि आप मोटे हैं तभी उसने ऐसा कहा न। आपके लिए उसने जब कहा कि आप बदसूरत हो तब मैंने कुछ नहीं कहा क्योंकि आप खूबसूरत हैं। आप फिट क्यों नहीं हो जाते पापा'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान के लिए उनके बच्चों की खुशी सबसे ज्यादा मायने रखती है। शाहरुख कहते हैं, 'उस दिन के बाद मैंने तय कर लिया था कि मैं फिट हो कर दिखाऊंगा और मैंने मेहनत करना शुरू किया, रिजल्ट आपके सामने है। मेरी फिटनेस का क्रेडिट मैं आर्यन को देता हूं। अगर आज मेरे माता-पिता होते तो उन्हें मुझ पर नाज होता कि मैंने बच्चों की अच्छी परवरिश की है'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें