‘इनसाइड आउट 2’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इनसाइड आउट 2
डिज्नी और पिक्सार की फिल्म 'इनसाइड आउट 2' अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने यह मुकाम 'फ्रोजन 2' को पछाड़कर हासिल किया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5,033 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर इसने 7,210 करोड़ रुपये की कमाई की है और इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 12,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है।