फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख की सुरक्षा के साथ मुंबई में खिलवाड़, लीक की गई एयरपोर्ट पहुंचने की पक्की जानकारी

Thu, 26 Sep 2024 10:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देश और दुनिया में शाहरुख खान के प्रशंसकों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ आज भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखने को मिला।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहरुख खान आईफा अवॉर्ड्स में हिस्सा लेने के लिए आज गुरुवार को अबू धाबी के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां किंग खान को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात, यह हो गए कि एयरपोर्ट से फ्लाइट तक जाना किंग खान के लिए दूभर हो गया।

विज्ञापन

एक झलक को बेताब दिखे फैंस
आज गुरुवार सुबह शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। शाहरुख खान को देख फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया। उत्साहित भीड़ बस किसी तरह शाहरुख खान से मिलने के लिए कोशिशें करने लगी। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्कामुक्की की जाने लगी। हालांकि, इस दौरान शाहरुख खान के बॉडीगार्ड, पुलिस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने शाहरुख खान की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा और उन्हें सुरक्षित अंदर पहुंचाया गया। वैसे दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान के एयरपोर्ट पहुंचने का सटीक समय एक व्हाट्सग्रुप पर लीक किया गया था।
Angad Bedi-Neha Dhupia: बिशन सिंह बेदी की याद में बेटे-बहू अंगद-नेहा धूपिया ने रखा इवेंट, जुटे दिग्गज क्रिकेटर

बेकाबू हो गई भीड़
शाहरुख खान एयरपोर्ट पर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। ब्लैक टीशर्ट और पैंट के साथ किंग खान मैचिंग कैप लगाए नजर आए। शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसे विरल भियानी ने साझा किया है। इस वीडियो को देख नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इन हालातों को देखते हुए ही प्राइवेट विमान से जाना चाहिए'। कुछ यूजर्स फैंस के रवैये के 'पागलपन' बता रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सुपरस्टार को देखने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। इसे 'पागलपन' नहीं कहना चाहिए'।
विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'किंग' है। इसमें वे अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। हाल ही में शाहरुख खान ने इस फिल्म को लेकर कहा कि वे कई वर्षों से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। बीते वर्ष शाहरुख खान ने कई वर्षों के ब्रेक के बाद कमबैक किया। साल 2023 में उनकी तीन फिल्में- पठान, जवान और डंकी रिलीज हुईं। पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।
Sobhita Dhulipala: हमेशा से परिवार शुरू करना और मां बनना चाहती हैं शोभिता, सगाई के बाद अब किया खुलासा


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें