फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की मैनेजर ने साझा किया अभिनेता का हेल्थ अपडेट, फैंस के प्यार के लिए दिया धन्यवाद

Thu, 23 May 2024 04:15 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने यह जानकारी साझा की थी। अब अभिनेता की मैनेजर पूजा ददलानी अभिनेता का हेल्थ अपडेट साझा किया है। 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के कारण बुधवार को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी पुलिस ने पुष्टि की है। शाहरुख के प्रशंसक उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, अब अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में नई जानकारी सामने आ गई है। अभिनेता की मैनेजर पूजा ददलानी ने बयान जारी करते हुए साझा किया कि शाहरुख खान ठीक हैं।

विज्ञापन


स्वस्थ महसूस कर रहे किंग खान
पूजा ददलानी ने अपने एक्स हैंडल पर बयान साझा किया। शाहरुख के स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट साझा करते हुए उनकी मैनेजर पूजा ने लिखा, 'मिस्टर खान के सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए- वह ठीक हैं। आपके प्यार, प्रार्थनाओं और चिंता के लिए धन्यवाद।' उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी पोस्ट की। शाहरुख खान 21 मई को केकेआर और एसआरएच के बीच प्ले-ऑफ मैच के लिए अहमदाबाद में थे।

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के आइटम नंबर से बाहर हुईं सामंथा! अल्लू संग ठुमके लगाएंगी 'भाभी 2' तृप्ति डिमरी
विज्ञापन


कई सितारों ने जाना हालचाल
मंगलवार को देर रात अपनी टीम के साथ पहुंचने पर शाहरुख का अहमदाबाद के आईटीसी नर्मदा होटल में भव्य स्वागत किया गया। सुबह हालत बिगड़ने के बाद अभिनेता को दोपहर करीब 1 बजे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है। 22 मई को शाहरुख की पत्नी गौरी खान, व्यवसायी जय मेहता और अभिनेत्री जूही चावला अभिनेता का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

Jacqueliene Fernandez: जैकलीन ने किया खुलासा, बोलीं- किसी ने मुझसे कहा था बॉलीवुड में रहना है तो सुंदर...

भीषण गर्मी से बिगड़ी तबियत
दरअसल, गुजरात के कई हिस्से पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। केकेआर ने मंगलवार को यहां क्वालीफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की शानदार जीत दर्ज की और अपने चौथे आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया। केकेआर के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में अभिनेता को अपनी टीम की जीत का जश्न मनाते हुए देखा गया था, जिसमें उनके बच्चे सुहाना खान और अबराम खान भी साथ दिखे। शाहरुख खान ने स्टेडियम में प्रशंसकों और खिलाड़ियों का भी स्वागत किया। अब केकेआर रविवार को चेन्नई में फाइनल खेलेगी।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की मैनेजर ने साझा किया अभिनेता का हेल्थ अपडेट, फैंस के प्यार के लिए दिया धन्यवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें