'बाजीगर'
शाहरुख खान पहली बार साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीगर' में नकारात्मक किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्दशन मशहूर निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान ने किया था। फिल्म में शाहरुख के अलावा काजोल और शिल्पा शेट्टी भी नजर आई थीं। फिल्म में शाहरुख खान ने अजय शर्मा नाम के व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार रहता है। फिल्म में उनका किरदार शिल्पा शेट्टी के किरदार की हत्या कर देता है। इसमें शाहरुख खान का अभिनय काफी डरावना था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के लिए शाहरुख को उनके करियर का पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
डर के एक सीन में शाहरुख
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'डर'
साल 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान के नकारात्मक भूमिका वाली ये दूसरी फिल्म है। 'डर' में शाहरुख खान ने अपने अभिनय से दर्शकों को काफी डराया था। दिवंगत यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक थ्रिलर प्रेम कहानी है, जिसमें सनी देओल और जूही चावला भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान ने एक सनकी आशिक के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनका 'आई लव यू ककककक.. किरण' वाला डायलॉग आज भी दर्शकों में सिहरन पैदा कर देता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को काफी सराहना भी मिली थी।
VVKWWV Collection: आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', लाखों में सिमटी कमाई
अंजाम के एक दृश्य में शाहरुख
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'अंजाम'
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंजाम' में एक बार फिर शाहरुख नकारात्मक किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक बार फिर सनकी आशिक का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें एक बार फिर फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ था। फिल्म में उनके साथ माधुरी दीक्षित भी नजर आई थीं, ये दोनों कलाकारों की साथ में पहली फिल्म थी। राहुल रवैल निर्देशित ये फिल्म महिलाओं के खिलाफ किए गए अत्याचारों पर आधारित है, जिसमें शाहरुख अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को उन्हें नफरत करने के लिए मजबूर कर देते हैं।
'बधाई हो' के छह साल पूरे, आयुष्मान खुराना ने किया मजेदार खुलासा
डॉन के एक सीन मेें शाहरुख
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'डॉन' सीरीज
शुरुआती फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभा कर लोकप्रिय हुए शाहरुख ने जब रोमांटिक किरदारों की ओर रुख किया, तो वहां भी उन्होंने दर्शकों से भरपूर प्यार कमाया। इसके बाद वो एक लंबे अरसे तक नकारात्मक किरदारों से दूर रहे। साल 2006 में रिलीज हुई फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म 'डॉन' से उन्होंने एक बार फिर नकारात्मक किरदार में वापसी की। फिल्म में शाहरुख खान ने डॉन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद इस फिल्म का अगला भाग साल 2011 में रिलीज किया गया, जिसमें एक बार फिर से शाहरुख को काफी पसंद किया गया।
काउल नेक ड्रेस में प्रियंका ने बिखेरा जलवा, फैंस बोलें- क्वीन