28 फरवरी को रीरिलीज होगी फिल्म
यश राज फिल्म्स ने सोमवार को इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी है कि शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्म्स की तरफ से शेयर किए गए पोस्टर में लिखा है कि 'प्यार और रोमांस का दौर इस हफ्ते वापस आ रहा है। 28 फरवरी से 'दिल तो पागल है' फिर से देख सकते हैं।'
पोस्ट पर यूजर ने किए कमेंट
इस पोस्ट पर कई यूजर ने बेहतरीन कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 'वाव.. ये मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म है।' एक दूसर ने लिखा है कि 'इसको दोबारा देखे बिना नहीं रह सकते।' एक और यूजर ने लिखा है कि 'हम 90 के दशक के बच्चे इस फिल्म के रोमांस की अहमियत को समझते हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: Hania Amir: पाकिस्तान मैच हारा लेकिन हम आपसे हार गए, हानिया आमिर के वीडियो पर फैंस ने क्यों किया ऐसा कमेंट?
फिल्म के बारे में खास
आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया है। ये फिल्म पहली बार 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार ने केमियो रोल किया है। फिल्म ने तीन नेश्नल अवार्ड जीते थे। इसमें सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी अवॉर्ड शामिल हैं। फिल्म डांसर्स की कहानी पर आधारित है, जो शाहरुख, माधुरी और करिश्मा के आस पास घूमती है।
यह खबर भी पढ़ें: R Madhavan: इस मुहिम में शामिल करने के लिए आर माधवन ने जताया पीएम मोदी का आभार, पोस्ट कर कही ऐसी बात