फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Kumar: आखिर मनोज कुमार ने शाहरुख खान से क्यों मांगे थे 100 करोड़ रुपये, जानें ये दिलचस्प किस्सा

Fri, 04 Apr 2025 12:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Kumar: बॉलीवुड में ‘भारत कुमार’ नाम से मशहूर मनोज कुमार ने आज शुक्रवार के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता से जुड़े कई किस्से सामने आ रहे हैं। ये किस्सा है जब शाहरुख खान ने उड़ाया था अभिनेता का मजाक फिर उन्होंने लगाया 100 करोड़ रुपये का जुर्माना। आखिर क्या हुआ ऐसा कि मनोज कुमार ने उठाया ऐसा कदम?

विज्ञापन
मनोज कुमार और शाहरुख खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2008 में 'ओम शांति ओम' से जुड़े मामले पर मनोज कुमार, शाहरुख द्वारा हुए अपमान पर हो गए थे नाराज। इस बात पर मनोज ने किया था मुकदमा। आखिर किस चीज के लिए भड़के थे भारत कुमार? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


जब शाहरुख ने की मनोज की नकल
2007 में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'ओम शांति ओम' रिलीज हुई, जिसके एक सीन के कारण विवाद छिड़ गया था। सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में किंग खान ने मनोज कुमार के स्टाइल को कॉपी करते हुए अपना चेहरा ढकने वाला पोज दिया था। यह बात दिवंगत अभिनेता मनोज को पसंद नहीं आई। इस वजह से साल 2008 में उन्होंने कहा कि शाहरुख इस पर मांफी मांगे और उस सीन को डिलीट करें, नहीं तो वह मुकदमा दायर कर देंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar: 19 की उम्र में निभाया 90 साल के भिखारी का रोल, मात्र 11 रुपए में लिखा सीन; पढ़िए अनसुने किस्से
विज्ञापन


100 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना
दिवंगत मनोज कुमार के कहने पर भी यह फिल्म जब जापान में रिलीज हुई तो उस सीन को फिल्म से नहीं हटाया गया था। इस बात से वह बहुत नाराज हुए, फिर उन्होंने अपना अपमान होने के कारण शाहरुख खान और फिल्म निर्माता फराह खान से 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की। हालांकि, कुमार के वकील ने बताया था कि शाहरुख खान ने ईमेल के जरिए मनोज कुमार से माफी मांगी थी। इस मामले पर दिवंगत अभिनेता का कहना था कि उन्होंने किंग खान को दो बार माफ कर दिया, लेकिन जब जापान में बिना सीन हटाए फिल्म को रिलीज किया गया। तो उन्होंने शाहरुख को माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि शाहरुख ने उनका अपमान किया था। साथ ही मनोज ने बताया था कि 2008 में अदालत के कहने के बावजूद उन्होंने फिल्म से  सीन नहीं हटाया।

यह खबर भी पढ़ें:  Manoj Kumar Net Worth: अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए मनोज कुमार? अभिनय, निर्देशन और फिल्म प्रोडक्शन से की कमाई

मनोज कुमार ने केस ले लिया था वापस
साल 2013 में अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार ने शाहरुख और फराह खान पर किए केस को वापस ले लिया था। इस पर उन्होंने कहा था कि वह शाहरुख और फराह के अंदर जिम्मेदारी की भावना पैदा करने में विफल रहे। साथ ही कहा कि उन्हें इस मामले पर कोई पछतावा नहीं हुआ, इसलिए उनके वकील ने ये केस वापस ले लिया। हालांकि, आपको बताते चलें कि मनोज कुमार ने किंग खान के बारे में कहा, 'शाहरुख खान के साथ मेरा कोई व्यक्तिगत टकराव नहीं है। वह एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन जब बात मेरे आत्मसम्मान की आती है, तो मैं इससे समझौता नहीं कर सकता।' चार अप्रैल दिन शुक्रवार को मनोज कुमार ने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को छोड़ चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें