फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख के लिए परिवार से बढ़कर कुछ भी नहीं, बोले- अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को छोड़ना कायरता है

Thu, 14 Mar 2024 09:47 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


साल 2023 में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले शाहरुख फैमिली-मैन के रूप में मशहूर हैं। जहां इंडस्ट्री में लोग अपनी पहचान बनाने के लिए कभी-कभी अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड तक को छोड़ देते हैं। वहीं, शाहरुख ने इस बात को दुनिया से कभी नहीं छिपाया।
विज्ञापन
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान बॉलीवुड में सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि एक बेस्ट पति और पिता के रूप में भी मशहूर हैं। चाहे वे कहीं भी रहें परिवार के लिए अपना वक्त निकाल ही लेते हैं। हाल ही में उन्हें बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्होंने अपने पुरस्कार को अपने बच्चों को समर्पित किया। वहीं पिछले दिनों शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी अभिनेता के साथ अपने रिश्तों के बारे में बातें करती नजर आईं। 
विज्ञापन


खुद को भाग्यशाली मानती हैं गौरी 
शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड में पॉवर-कपल के रूप में मशहूर हैं। शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान गौरी खान ने कहा, 'सच कहूं तो शाहरुख जैसा पति या पिता होना बहुत ही मुश्किल है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे शाहरुख जैसा पति मिला है। उनके लिए आज भी परिवार से बढ़कर कुछ भी नहीं है।'

Throwback Thursday: जब सिद्धार्थ को सलमान खान ने दी टीवी पर काम करने की सलाह, ऐसी थी अभिनेता की प्रतिक्रिया
विज्ञापन


फैमली-मैन हैं शाहरुख 
साल 2023 में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले शाहरुख फैमिली-मैन के रूप में मशहूर हैं। जहां इंडस्ट्री में लोग अपनी पहचान बनाने के लिए कभी-कभी अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड तक को छोड़ देते हैं। वहीं, शाहरुख ने इस बात को दुनिया से कभी नहीं छिपाया। आज से कई साल पहले जब वे इतने बड़े स्टार नहीं थे तब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान पूरी दुनिया के सामने बता दिया था कि उनकी एक गर्लफ्रेंड है जिससे वे बेहद प्यार करते हैं। 
विज्ञापन


Aamir Khan: सुपरस्टार ही नहीं सफल निर्माता भी हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट, इस फिल्म से की थी नई पारी की शुरुआत

पत्नी या गर्लफ्रेंड को छोड़ना कायरता 
शाहरुख खान ने कभी भी दुनिया से अपनी निजी जिंदगी को नहीं छिपाया है। वे सारी दुनिया के सामने गौरी के लिए अपना प्यार जाहिर करने से नहीं हिचकते हैं। इन दिनों शाहरुख का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वे कहते हैं, 'कोई भी एक्टर अगर काम पाने के लिए अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को छोड़ रहा है तो मेरी नजर में इससे ज्यादा गलत कुछ भी नहीं हो सकता है। आपको कोई हक नहीं बनता है किसी को चोट पहुंचाने पहुंचाने का। आप कैसे किसी का दिल दुखा कर आगे बढ़ सकते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें