फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: आपने अपार्टमेंट में रहने के बारे में सोचा है? सवाल पर शाहरुख बोले- मेरे ऊपर कोई हो ही नहीं सकता

Tue, 01 Oct 2024 02:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, एक पुरस्कार समारोह में शाहरुख से पूछा गया कि रिटायर होने के बाद रोमांस का क्या होगा? फिल्म निर्माता ने पूछा, "आप मन्नत नामक बंगले में रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अपार्टमेंट में रहने के बारे में सोचा है?"
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं, जिनके प्रशंसक ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्व भर में हैं। अपने अभिनय और अनोखे अंदाज के चलते उन्होंने अपनी कभी ना मिटने वाली पहचान बना ली है। अब हाल ही में, एक पुरस्कार समारोह में फिल्म निर्माता करण जौहर ने अभिनेता से पूछा कि क्या वह कभी अपार्टमेंट में जाने के बारे में क्यों नहीं सोचते। इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने जो जवाब दिया, वह लोगों का दिल जीत रहा है।
विज्ञापन


अपार्टमेंट में क्यों नहीं रहते शाहरुख?
हाल ही में, एक पुरस्कार समारोह में शाहरुख से पूछा गया कि रिटायर होने के बाद रोमांस का क्या होगा? फिल्म निर्माता ने पूछा, "आप मन्नत नामक बंगले में रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अपार्टमेंट में रहने के बारे में सोचा है?" इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, " हो ही नहीं सकता ना, क्योंकि मेरे ऊपर कोई हो ही नहीं सकता। मैं एक्टर्स की सीलिंग हूं," दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।

शाहरुख के जाने के बाद कौन करेगा रोमांस?
करण जौहर ने शाहरुख से पूछा कि उनके जाने के बाद रोमांस का क्या होगा। अभिनेता ने चुटकी लेते हुए कहा,  रोमांस मेरे साथ ही खत्म हो जाएगा।" इसके बाद कैमरा अभिनेत्री रानी मुखर्जी पर जाता है, जो लंबे समय से उनकी सहयोगी और करीबी दोस्त हैं, जो उनके बयान पर खुशी जताती नजर आती हैं।
विज्ञापन


पूरी फिल्म इंडस्ट्री मेरे उंगलियों पर नाचती है: शाहरुख
इसके बाद फिल्म निर्माता शाहरुख खान से पूछते हैं कि क्या उन्हें लगता है कि वह एक अच्छे डांसर हैं, जिस पर सुपरस्टार कहते हैं, "मुझे डांसिंग की जरूरत नहीं पड़ती, पूरी फिल्म इंडस्ट्री मेरे उंगलियों पर नाचती है।"  वर्कफ्रंट की बात करें को शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'किंग' शुरू करने के लिए तैयार हैं। सुजॉय घोष निर्देशित यह फिल्म जनवरी में फ्लोर पर आएगी और इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी होंगी। खबर है कि टीम शाहरुख के जन्मदिन 2 नवंबर को एक वीडियो टीजर के साथ फिल्म की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन

 

Rajinikanth Health Update: अब कैसी है रजनीकांत की तबीयत? पत्नी लता ने बताया सुपरस्टार का हालचाल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें