फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: तंजानिया में छुट्टियां मना रहे खिलाड़ी कुमार, पोस्ट साझा कर फैंस को दिखाईं झलकियां

Fri, 26 Jul 2024 04:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार तंजानिया में हैं। वहां, वह जंगल सफारी का मजा ले रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर कुछ झलकियां दिखाई हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों अभिनेता अक्षय कुमार के सितारे बॉक्स ऑफिस पर फीके पड़े हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर लगातार उनकी फिल्में औंधे मुंह गिर रही हैं। इसी महीने रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सरफिरा' की कहीं दूर-दूर तक भी चर्चा नहीं है। इस बीच फैंस को उनकी आगामी फिल्मों का इंतजार है और उम्मीद है शायद रिलीज की कतार में लगी फिल्में कुछ कमाल करें। फिल्मों का जो भी हो, खिलाड़ी इन दिनों तंजानियां में खूब एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन

Tara Sutaria: यश की 'टॉक्सिक' का हिस्सा बनने की खबरों पर तारा सुतारिया ने तोड़ी चुप्पी, साझा किया क्रिप्टिक नोट

तंजानियां में जंगल सफारी करते दिखे
अक्षय कुमार तंजानिया में हैं। वहां, वह जंगल सफारी का मजा ले रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर कुछ झलकियां दिखाई हैं। अक्षय कुमार ने आज एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अक्षय कुमार ने अफ्रीकन सफारी के दौरान दिखे हाथी की वीडियो पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है, 'उस दिन एक शेर डाला था, आज हाथी देख लो'। आगे लिखा है, 'आज तंजानिया में सफारी के दौरान इस भव्य जीव को देखा तो आप सभी के साथ इसकी वीडियो साझा करने का दिल कर आया'।

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
अक्षय कुमार के के पोस्ट पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'राउडी राठौर'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अक्षय कुमार लाजवाब'। एक यूजर ने लिखा, 'आप फेवरेट एक्टर हो हमारे'। अक्षय कुमार की फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं, लेकिन इससे उनकी स्टार वैल्यू पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। आने वाले समय में भी उनके पास ढेर सारे प्रोजेक्ट्स हाथ मे हैं।
Highest Grossing Animated Movies: सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली एनिमेटेड फिल्में, होश उड़ा देगी कमाई
विज्ञापन

पाइपलाइन में हैं खिलाड़ी की ये फिल्में
अक्षय कुमार के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह 'खेल खेल में' फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म का पहला गाना 'हौली हौली' रिलीज हो गया है। गाने में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल हैं। यह फिल्म अगले महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इसके अलावा वह 'सिंघम अगेन', 'जॉली एलएलबी 3', 'वेलकम टू द जंगल', 'हेरा फेरी 3' और 'राउडी राठौर 2' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
Divya Khosla Kumar: 'हीरो हीरोइन' के लिए तेलुगु भाषा सीख रहीं दिव्या, इस दिन से शुरू होगी फिल्म का शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें