फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: सात महीने में कुछ ऐसे तैयार हुआ संजय लीला भंसाली का सबसे बड़ा सेट, 700 मजदूरों ने लगा दी जान

Tue, 23 Apr 2024 11:35 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर खुलासा हुआ है। भंसाली के अनुसार यह उनका अब तक का सबसे बड़ा सेट है।  

विज्ञापन
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों की भव्यता के लिये जाने जाते हैं। निर्देशक बड़े और भव्य सेट का इस्तेमाल करने के मशहूर हैं। भंसाली ने ‘देवदास’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में अपने सेट की भव्यता का प्रदर्शन किया। हाल ही में निर्देशक की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। वेब सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। सीरीज का ट्रेलर देखकर ही इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ‘हीरामंडी’ की कहानी अंग्रेंजो के शासनकाल में भारत के लाहौर में तवायफों के इर्द-गिर्द घूमती है।

 

तीन एकड़ में बना हीरामंडी का सेट

निर्देशक ने एक साक्षात्कार में बताया कि उन्हें बड़े सेट से लगाव है। भंसाली ने बातचीत में बताया की ‘हीरामंडी’ का सेट अब तक का उनका सबसे बड़ा सेट है। यह सेट तीन एकड़ में फैला हुआ है। इस सेट को तैयार करने के लिए 700 कारीगरों की एक टीम ने मुंबई की फिल्म सिटी में लगभग 60 हजार लकड़ी के तख्तों और धातु के फ्रेमों पर सेट बनाने के लिए सात महीने तक काम किया।  

विज्ञापन

Oscar Awards: ऑस्कर अवार्ड के नियमों में हुए बड़े बदलाव, कई पुरस्कारों के भी बदले नाम

 

क्या-क्या है ‘हीरामंडी’ के महल में?

‘हीरामंडी’ के सेट या महल में ख्वाबगाह (कमरे) एक शानदार सफेद मस्जिद, एक विशाल प्रांगण, एक नृत्य कक्ष, पानी के फव्वारे, एक औपनिवेशिक दिखने वाला कमरा, सड़कें, दुकानें और अन्य छोटे कोठे और एक हम्माम कमरा भी शामिल है, जो अमीरी को प्रदर्शित करता है। 

 

भंसाली की देखरेख में बना सेट

निर्देशक संजय लीला भंसाली ने आगे कहा, ‘उत्कृष्टता का पीछा किया जा सकता है, इसे कभी हासिल नहीं किया जा सकता।’ मुगल लघु चित्र, भित्तिचित्र, ब्रिटिश अधिकारियों के औपनिवेशिक चित्र, खिड़की के फ्रेम पर चांदी का काम, फर्श पर मीनाकारी नक्काशी, बारीक नक्काशीदार लकड़ी के दरवाजे और यहां तक कि झूमर भी भंसाली की देखरेख में हाथों से बनाए गए थे।

 

18 सालों से हीरामंडी बनाने की सोच रहे थे भंसाली

भंसाली ने खुलासा किया कि हीरामंडी का विचार उनके मन में 18 सालों से चल रहा था। बता दें कि फिल्म में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

विज्ञापन

पर्दे पर बजरंगबली बनकर छाए ये सितारे

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें