फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samay Raina: इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद पर कॉमेडियन समय रैना ने मांगी माफी, बोले- आगे से सावधानी बरतूंगा

Tue, 25 Mar 2025 03:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में माता-पिता को लेकर जो अश्लील टिप्पणी की गई थी, उस पर कॉमेडियन ने अब माफी मांग ली है। हाल ही में समय रैना इसी मामले को लेकर अपना बयान दर्ज कराने महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे थे। 
विज्ञापन
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@maisamayhoon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़े विवाद, मामले में जो बयान महाराष्ट्र साइबर सेल सामने दर्ज कराया है,उसमें अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। समय ने यह भी कहा है कि वह आगे से सावधनी रखेंगे, जिससे ऐसी घटना दोबाना ना हो। 

विज्ञापन


कॉमेडियन ने गलती मानते हुए क्या कहा 
शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर माता-पिता को लेकर अश्लील टिप्पणी की गई, मजाक किया गया। इसी मामले को लेकर समय रैना पर पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। इसी मामले को लेकर समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने सोमवार को बयान दिया। जिसमें कॉमेडियन ने कहा, ‘जो कुछ शो पर कहा गया, उसके लिए मुझे दुख है। शो में यह सब अचानक ही हो गया, शो के फ्लो में सब कुछ कहा गया। हमारा ऐसा कुछ कहने का इरादा नहीं था। मैंने महसूस किया, जो कुछ कहा गया, वह बिल्कुल गलत था।’    

ये खबर भी पढ़ें: Samay Raina: विवाद के बीच समय रैना ने इंडिया टूर को लेकर कही यह बात; सिर्फ एक खास शख्स को कर रहे फॉलो 

रणवीर अल्लाहबादिया की विवाद में अहम भूमिका
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में जो अश्लील टिप्पणी माता-पिता को लेकर हुई, वह यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने की थी। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ। इसके बाद ही समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। मामला कोर्ट भी गया, जहां समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को नसीहत भी दी गई, फटकार लगाई गई।   

ये खबर भी पढ़ें: India's Got Latent: महिला आयोग के सामने पेश हुए आशीष चंचलानी, IGL में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हुई पूछताछ 

समय के अलावा इन पर हुए केस 

विज्ञापन

शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में सिर्फ समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया पर ही मामला दर्ज नहीं हुआ। इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और कॉमेडियन जसप्रीत सिंह पर भी केस दर्ज हुए। ये लोग भी इस शो का हिस्सा बने थे। समय रैना ने कुछ दिन पहले यह भी कहा था कि इस पूरे मामले का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर हुआ है।

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें