फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: ‘मनारा के साथ मेरा चक्कर चल रहा है…’, यूट्यूबर एल्विश ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा

Tue, 25 Mar 2025 03:10 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elvish Yadav: हाल ही में यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट का एक प्रोमो लांच किया है,  जिसमें वह मनारा चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात कर रहे हैं। जानिए पूरी खबर।
विज्ञापन
एल्विश यादव और मन्नारा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- @elvish_yadav.vlogs और @memannara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एल्विश यादव के पॉडकास्ट का एक प्रोमो आया है, जिसमें वह राव साहब के साथ इंटरव्यू करते नजर आएंगे। इस वीडियो में वह इस बात को स्वीकार रहे हैं कि उनका मनारा चोपड़ा के साथ चक्कर चल रहा है। आइए जानते हैं आखिर एल्विश ने ऐसा क्यों कहा। 

विज्ञापन


खुद से इंटरव्यू करते दिखेंगे एल्विश
यूट्यूबर एल्विश यादव इस बार अपने पॉडकास्ट में खुद का इंटरव्यू लेते नजर आएंगे। जी हां, आपने सही सुना यूट्यूबर इस बार राव साहब के साथ पॉडकास्ट करेंगे। आपको बताते चलें कि एल्विश यादव को ही राव साहब नाम से जाना जाता है। इसलिए जारी हुए प्रोमो में वह खुद से सवाल करते दिख रहे हैं। पॉडकास्ट के इस नए प्रोमो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Disha Salian Case: दिशा सालियान केस में फिर बवाल, आदित्य और उद्धव ठाकरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत
विज्ञापन


मनारा के अफेयर्स से जुड़ा किया सवाल
प्रोमो में राव साहब लाफ्टेर शेफ्स सीजन 2 की सह प्रतियोगी मनारा चोपड़ा के साथ चल रहे अफेयर्स की अफवाहों के बारे में सवाल करते हैं। इसपर एल्विश जवाब देते हैं कि हां, मन्नारा के साथ उनका चक्कर चल रहा है और उन्होंने ही यूट्यूबर की एंट्री लाफ्टर शेफ्स में कराई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लाफ्टर शेफ्स ही नहीं, उन्होंने कई क्लबों में भी उनकी एंट्री कराई है। हालांकि, यह सब वह अपने शो में मजाक के तौर पर कह रहे हैं, लेकिन वह मन्नारा पर व्यंग्य की तरह लग रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam: डीटीयू फेस्ट में भीड़ ने फेंके पत्थर-बोतलें, भड़के सोनू निगम, बोले- मैं आपके लिए आया हूं यहां...

करणवीर मेहरा पर किया व्यंग्य
बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा पर भी राव साहब व्यंग्य करते हैं कि उन्होंने पैसा देकर खिताब जीता है। फिर वह कहते हैं कि किसी को मत  बताना नहीं तो दूसरे भी करणवीर की तरह जीत जाएंगे। इस मजाक से वह फिर से चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें