सामंथा रुथ अपने दोस्तों के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
राज के साथ सैर-सपाटे पर निकलीं सामंथा
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने डिट्रायट वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में सामंथा के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु भी नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीर इस अंदाज में है कि लोग इनके रिलेशनशिप के कयास लगा रहे हैं। साथ ही सामंथा से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने राज के साथ रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है?
दोनों ने साध रखी है चुप्पी
सामंथा और राज ने अभी तक अपनी डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुई है। दोनों ने न तो इनकार ही किया है और न ही इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है। इस पोस्ट ने दोनों के अफेयर की खबरों को और हवा दे दी है। फिलहाल तो नेटिजन उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने राज के साथ डेटिंग की बात ऑफिशियल कर दी है। वहीं, सामंथा को खुश देखकर उनके फैंस भी बेहद खुश हैं।