सौबिन शाहिर बोले- 'जांचकर्ता तथ्यों से आश्वस्त'
सौबिन शाहिर ने कहा, 'मेरा मानना है कि जांचकर्ता अब तथ्यों से आश्वस्त हैं। उन्हें डॉक्यूमेंट्स की जांच करने दें और फैसला करने दें'। शाहिर ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस सूत्रों ने भी पुष्टि की कि शाहिर को केरल हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी, इसलिए उनकी गिरफ्तारी दर्ज नहीं की गई।
धोखा देने की साजिश का आरोप
सौबिन शाहिर, उनके पिता बाबू शाहिर और सह-निर्माता सीन एंटनी से पुलिस पहले ही इस मामले में पूछताछ कर चुकी है। अदालत के आदेश के अनुसार, मरदु पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है और उसने हाईकोर्ट को एक रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को धोखा देने की साजिश रची।
Shikhar Pahariya: मराठी भाषा विवाद पर जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दी प्रतिक्रिया, शेयर किया पोस्ट
लगाया गया था ये आरोप
अभिनेता-निर्माता सौबिन से सिराज वलियाथुरा द्वारा दर्ज की गई शिकायत के संबंध में पूछताछ की गई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि निर्माताओं ने 'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्माण के दौरान उनके सात करोड़ रुपये के निवेश पर 40 प्रतिशत मुनाफा साझा करने का वादा किया था।
2024 में रिलीज हुई 'मंजुम्मेल बॉयज'
'मंजुम्मेल बॉयज' फिल्म साल 2024 में मलयालम भाषा में रिलीज हुई। फिल्म थ्रिलर से भरी है। इसकी कहानी चिदंबरम ने लिखी। सौबिन शाहिर, बाबू शाहिर और शॉन एंटनी ने फिल्म का निर्माण किया है। यह एक वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म है।