Raj-Samantha Viral Video: सामंथा रुथ प्रभु को हाल ही में एक जिम क्लब से निकलते हुए देखा गया। इसी जिम क्लब से पहले उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु निकलते हुए नजर आए।
सामंथा रुथ प्रभु काफी वक्त से अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है। हाल ही में सामंथा को मुंबई के बांद्रा में मौजूद एक जिम में देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु पहले निकलते हुए दिखाई दिए। कुछ देर बाद अभिनेत्री बाहर निकलती हुई दिखाई दीं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
राज के साथ जुड़ रहा सामंथा का नाम
अभिनेत्री का नाम निर्देशक राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है। सामंथा ने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में सामंथा ने दुबई से एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने एक शख्स का हाथ पकड़ा था। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह हाथ राज निदिमोरु का था। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं।
सामंथा की शादी
हालांकि सामंथा और राज दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे पुष्टि नहीं की है। उनके सार्वजनिक रूप से बाहर आने और साथ में अक्सर दिखाई देने से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। सामंथा ने अभिनेता नागा चैतन्य से 2017 में शादी की थी। 2021 में दोनों अलग हो गए। इस बारे में सामंथा ने अब तक कुछ नहीं कहा है।
सामंथा का काम
अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने के बावजूद, सामंथा अपने करियर पर केंद्रित हैं। उनकी हालिया फिल्म 'शुभम' जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई। वह नेटफ्लिक्स की फैंटेसी ड्रामा 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' की भी तैयारी कर रही हैं।