फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: ‘तुम हम सबकी प्यारी तानाशाह हो’, स्वरा ने बेटी राबिया के जन्मदिन पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Tue, 23 Sep 2025 02:29 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Swara Bhasker On Daughter’s Birthday: बेटी राबिया के जन्मदिन पर स्वरा भास्कर ने कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही बेटी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद और राबिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@reallyswara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की बेटी राबिया रमा अहमद आज दो साल की हो गई है। इस मौके पर अभिनेत्री ने बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक प्यारा नोट लिखा है। साथ ही उन्होंने बेटी के जन्मदिन के जश्न की अनदेखी तस्वीरें भी साझा की हैं। 

यह तुम्हारे बोलने और चलने का साल रहा

विज्ञापन

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर राबिया के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कई तस्वीरों में दिल वाले इमोजी से राबिया का चेहरा छिपाया। हालांकि, कुछ तस्वीरों और वीडियो में उनके चेहरे की झलक दिखाई दे रही है। राबिया हर फ्रेम में काफी खूबसूरत लग रही हैं। स्वरा ने इस पोस्ट के साथ प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दो साल और खुशी और प्यार केवल बढ़ता है। हमारे दिलों पर राज करने वाली इस प्यारी सी तानाशाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राबू जान यह साल तुम्हारे चलने और बात करने का साल रहा है। मम्मा और पापा तुमसे बहुत प्यार करते हैं राबू  और हमेशा करते रहेंगे। तुम छोटी, प्यारी और हम सबकी दुलारी शैतान हो। हमेशा खुश, स्वस्थ, सुरक्षित और पोषित रहो। बढ़ो, खिलो और मेरे दिल को खुश करो।’


2023 में स्वरा ने फहाद से की थी शादी
स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को राजनेता फहाद अहमद से शादी की थी। दोनों ने 6 जनवरी को कोर्ट में अपनी शादी की अर्जी दी थी। इसके बाद दोनों ने साधारण तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। जबकि 23 सितंबर 2023 को स्वरा ने बेटी राबिया को जन्म दिया था। अब आज राबिया दो साल की हो गई हैं।

‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं स्वरा

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों स्वरा भास्कर पति फहाद अहमद के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं। इस शो को अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं। शो में स्वरा-फहाद के अलावा और भी सेलेब्रिटी जोड़ियां हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें