अर्पिता-आयुष का अपार्टमेंट
खार स्थित यह प्रॉपर्टी सतगुरु डेवलपर्स की फ्लाइंग कार्पेट गगनचुंबी इमारत की 12वीं मंजिल पर है। यह अपार्टमेंट 1750 वर्ग फीट में फैला है और इसमें चार पार्किंग स्पेस हैं। दावा किया गया है कि 4 फरवरी को अर्पिता ने संपत्ति पंजीकृत की और 40 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया। यह संपत्ति बॉम्बे जिमखाना के करीब थी और संपत्ति का किराया 1.75 लाख रुपये से लेकर दो लाख रुपये प्रति माह तक था।
इतने करोड़ रुपये में बेचा घर
अब, 2024 में उन्होंने अपना खार वाला घर 22 करोड़ रुपये में बेच दिया है। वर्ली में उनके नए घर का विवरण अभी भी गुप्त रखा गया है, क्योंकि उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। अर्पिता खान शर्मा ने 2014 में अभिनेता आयुष शर्मा से शादी की और वे दो बच्चों के माता-पिता हैं- बेटा आहिल, जिसका जन्म 2016 में हुआ और बेटी आयत, जिसका जन्म 2019 में हुआ।
आयुष की आने वाली फिल्म
काम की बात करें तो आयुष अगली बार इसाबेल कैफ के साथ क्वाथा में नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय सेना से जुड़ी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसका निर्देशन करण ललित बुटानी ने किया है और इसकी कहानी करण बुटानी ने ही लिखी है। उन्हें फिल्म लवयात्री, अंतिम और रुस्लान में उनकी बेहतरीन भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वह म्यूजिक वीडियो मांझा, पहली पहली बारिश, चुम्मा चुम्मा, तेरा होके नचदा फिरा और गलती का भी हिस्सा रहे हैं।