फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: रमजान के पहले दिन सलमान ने किया अगले साल की ईदी का एलान, ‘गजनी’ निर्देशक की इस फिल्म की खबर पक्की

Tue, 12 Mar 2024 12:28 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नाडियावाला ग्रैंडसन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर कर सलमान खान की इस अगली फिल्म की घोषणा की गई। इस मेगा बजट एक्शन फिल्म का निर्देशन साउथ के दिग्गज निर्देशक ए आर मुरुगादॉस करेंगे।
विज्ञापन
सलमान खान, साजिद नाडियावाला और एआर मुरुगादॉस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा
विज्ञापन


सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दबंग खान साजिद नाडियाडवाला की मेगा बजट एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन साउथ के दिग्गज निर्देशक ए आर मुरुगादॉस करेंगे। मंगलवार को फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई है। नाडियावाला ग्रैंडसन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म की घोषणा की गई। 




 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'लंबे समय से सलमान खान के साथ जारी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए हम रोमांचित हैं। सलमान खान के साथ हमारी अगली फिल्म के लिए शानदार निर्देशक ए आर मुरुगादॉस भी हमारे टीम मे शामिल हुए है। सलमान के साथ हमारी यह फिल्म सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जो ईद 2025 पर रिलीज होगी।  हालांकि, अभी तक इस फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं की गई है। 
 
 

लंबे समय से चल रही थी चर्चा

गौरतलब है कि बॉलीवुड के गलियारों में इस फिल्म का चर्चा लंबे समय से चल रही थी, जिसके आधिकारिक घोषणा के साथ फिल्म से जुड़े सभी कयासों से पर्दा उठ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब साजिद नाडियाडवाला ने निर्देशक एआर मुरुगादॉस से इस फिल्म की चर्चा की थी तो उनके दिमाग में सबसे पहला नाम सलमान खान का आया था। इसके बाद साजिद ने सलमान को फिल्म के बारे में बताया और सलमान इस फिल्म के राजी हो गए। 

Karan Johar: करण ने दिया 'एनिमल' को लेकर बेबाक बयान, बोले- मैं नैतिकता के चश्मे से फिल्मों को नहीं देखता
 
विज्ञापन

भारी भरकम है फिल्म का बजट

रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला की महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जिसकी शूटिंग भारत के साथ-साथ पुर्तगाल और अन्य यूरोपीय देशों में भी होगी। बीते दिनों इस फिल्म को लेकर भारी-भरकम बजट की भी चर्चा सामने आई थी, जो करीब 400 करोड़ बताया जा रहा था। हालांकि, फिल्म के शूटिंग शेड्यूल और बजट को लेकर कई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब 10 साल बाद एक बार फिर सलमान खान और साजिद नाडियावाला साथ काम करने वाले हैं।

The First Omen: हॉरर फिल्म 'द फर्स्ट ओमेन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खौफनाक दृश्य देखकर दर्शकों की निकल जाएगी चीख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें