फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान ने की नन्हे फैन से मुलाकात, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्यूट मोमेंट

Sat, 28 Nov 2026 11:09 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सलमान खान जल्द फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं।
  • यह 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।
  • फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 'ईठा' के साथ क्लैश होगा।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करने से भी पीछे नहीं हटते। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता कड़ी सुरक्षा के बीच एक नन्हे फैन से मिलते नजर आ रहे हैं। इस छोटे से मुलाकात के पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने की नन्हे फैन से मुलाकात
वायरल वीडियो में सलमान खान ब्लैक शर्ट और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। उनके आसपास सुरक्षाकर्मियों की एक बड़ी टीम मौजूद है। अभिनेता के साथ सुरक्षा का कड़ा इंतजाम दिखाई दे रहा है। तभी अभिनेता हाथ के इशारे से किसी को अपनी तरफ बुलाते हुए नजर आये हैं और दूसरी तरफ से एक एक छोटा बच्चा उनकी ओर आता नजर आता है।

बच्चे को सलमान खान के करीब आते देख वहां मौजूद लोगों की नजरें भी इस पल पर टिक जाती हैं। इसके बाद दबंग खान उससे बात करते हैं और किस करते हुए अपना प्यार लुटाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग भी इस पर जमकर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मातृभूमि - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'बच्चों के लिए उनका प्यार।' एक दूसरे शख्स ने लिखा, 'हर बार दिल जीत लेता है ये इंसान।' तीसरे शख्स ने लिखा, 'वह बहुत अच्छे पिता बनते।' इनके अलावा कई लोगों ने वीडियो पर रेड हार्ट इमोजी भेजे।

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब सलमान खान इस तरह से किसी बच्चे से मुलाकात करते हुए नजर आए हैं। इससे पहले भी उन्हें कई मौकों पर नन्हे फैंस पर प्यार लुटाते हुए देखा गया है।

सलमान खान का वर्कफ्रंट
बता दें कि सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का वीकेंड का वार होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे, जो अगले महीने 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म मार्च 2027 में आने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें