फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में आया बड़ा मोड़, पांचवा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 May 2024 09:05 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के घर पर हुए गोलीबारी की जांच कर रही पुलिस ब्रांच ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी ने सलमान खान के घर के अलावा दो अन्य अभिनेताओं के घर के बाहर भी रेकी की थी।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई सप्ताह से बॉलीवुड के भाईजान सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। तब से लेकर हर दिन इस मामले में नए अपडेट सामने आते रहते हैं। पुलिस लगातार मामले की छानबीन कर रही है। वहीं आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी में शामिल हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


पांचवा आरोपी को गिरफ्तार
अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर फायरिंग की गई थी। अब तक पुलिस ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां कर ली हैं। वहीं मामले की छानबीन कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे लगातार पूछताछ जारी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी दिन गिन रही 'बड़े मियां छोटे मियां', मैदान का जादू भी बेअसर
विज्ञापन


सलमान के घर की हुई थी रेकी 
सलमान खान के घर पर हुए गोलीबारी की जांच कर रही पुलिस ब्रांच ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी ने सलमान खान के घर के अलावा दो अन्य अभिनेताओं के घर के बाहर भी रेकी की थी। उसने सलमान खान के घर का वीडियो शूट किया था। 
विज्ञापन


Thug Life: कमल हासन की 'ठग लाइफ' से जुड़ा 'गुड्डू भैया' का नाम, फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं अली

लॉरेंस बिश्नोई को भेजा एक वीडियो 
मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ कर रही है। अब तक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने सलमान खान के घर की रेकी की थी और उसी दौरान वीडियो भी शूट किया था। जिसे बाद में उसने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भेजा दिया था। खबरों की मानें तो निशानेबाज, पाल और गुप्ता, गोलीबारी को अंजाम देने से घबरा रहे थे। बाद में बिश्नोई ने उन्हें आश्वस्त किया की ऐसा करके वे गैंग के विश्वासपात्र लोगों में शामिल हो जाएंगे। वहीं दो और अभिनेताओं के घरों के बाहर जो रेकी की गई थी पुलिस अब उस मामले के जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें