साल 2015 में एक फिल्म आई थी- 'कोर्ट', जिसका निर्देशन चैतन्य तम्हाने ने किया था। यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर में भी भेजी गई थी। फिल्म में अभिनय करने वाले विवेक गोम्बर इस बात से काफी उत्साहित थे और उन दिनों उन्हें लग रहा था कि उनकी किस्मत का ताला खुल चुका है। उन्हें कुछ अच्छा काम मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हो नहीं सका।