सोमी अली-लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : इंस्टाग्राम: @realsomyali, ANI
दरअसल, सोमी अली ने आज तक से बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर बात की। सोमी ने दावा किया कि सलमान को कभी नहीं पता था कि बिश्नोई समुदाय में काले हिरणों की पूजा की जाती है, इसलिए उसके लिए माफी मांगने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा, 'सलमान को किसी ऐसी चीज के लिए माफी क्यों मांगनी चाहिए, जिसके बारे में उन्हें पता ही नहीं था? यह तो ऐसा है, जैसे अनजाने में कुछ किया गया हो और उसके लिए माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा हो। इसका कोई मतलब नहीं है। यह अहंकार की बात नहीं है। लोग कहते हैं कि सलमान बहुत घमंडी हैं और उनकी एक प्रतिष्ठा है। आज मेरा उनसे या उनके परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। मैं बस यह नहीं चाहती कि बॉलीवुड या हॉलीवुड में किसी की हत्या हो। हिंसा कभी भी इसका समाधान नहीं है।'
सोमी अली ने आगे कहा कि जहां शिकार किया गया, वो जगह 80 एकड़ में फैली हुई है तो क्या सिर्फ सलमान खान ही वहां शिकार करने गए और कोई नहीं जाता? लेकिन सिर्फ सलमान को निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वे एक स्टार हैं। उस जगह कई लोग शिकार करने आते हैं तो क्या कोई और काले हिरण का शिकार नहीं करता होगा? सलमान को यह पता नहीं था कि बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है।
सोमी अली ने यह भी खुलासा किया कि जब यह घटना हुई, तब सलमान ने उनसे बात भी की थी। उन्होंने कहा कि सलमान को शिकार का शौक है। वे हमेशा शिकार पर जाते थे। उस दिन भी फिल्म की शूटिंग के दौरान वे शिकार पर गए। जब भी सलमान शिकार पर जाते थे तो मुझे भी ले जाते थे, लेकिन मेरे खांसने की वजह से शिकार भाग जाता था, क्योंकि मुझे शिकार करना पसंद नहीं है, इसलिए उस दिन सलमान मुझे शिकार पर नहीं लेकर गए। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें शिकार पर नहीं लेकर जाऊंगा, नहीं तो तुम्हारी वजह से शिकार भाग जाएगा।
सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : ANI
सोमी ने अगले खुलासा किया कि बाद में सलमान खान ने उनसे कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है। बिश्नोई समुदाय को यह समझने की जरूरत है कि सलमान को नहीं पता था। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह बेतुका है।