फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saira Banu: दिलीप कुमार की यादों में खोई दिखीं सायरा बानो, पोस्ट साझा कर बताया 'मुगल-ए-आजम' को महान फिल्म

Mon, 05 Aug 2024 08:03 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


सायरा बानो कई मौकों पर बता चुकी हैं कि वे दिलीप कुमार की फैन थीं। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, 'मैंने सोचा कि यह मेरे लिए साहब को देखने का अवसर है और निश्चित रूप से वह मुझे देखेंगे और मुझे तुरंत पसंद कर लेंगे।
विज्ञापन
सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम @sairabanu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा में जब भी क्लासिक की बात होगी तो जिक्र 'मुगल ए आजम' का ही होगा। 'मुगल ए आजम' आज ही के दिन यानी 5 अगस्त 1960 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिलीप कुमार और मधुबाला मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। आज इस फिल्म को रिलीज हुए कई वर्ष बीत गए हैं, लेकिन सिनेमा के दीवानों के लिए यह फिल्म अब भी नई जैसी है। वहीं आज दिलीप कुमार की पत्नी और बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने 'मुगल ए आजम' के बारे में क्या कुछ कहा है।
विज्ञापन






 'मुगल ए आजम' है एक महाकाव्य 
मशहूर अदाकारा सायरा बानो ने 'मुगल ए आजम' के बारे में बात करते हुए लिखा है, 'श्री के. आसिफ को कई साल लग गए  'मुगल ए आजम' के निर्माण में। उन्होंने एक ऐसी फिल्म बनाई जो फिल्म से कहीं बढ़कर है। मेरे लिए यह एक ऐतिहासिक महाकाव्य का है।  'मुगल ए आजम' से पहले न तो कोई ऐसी फिल्म बनी थे जिसमें रोमांस को इतनी खूबसूरती से दिखाया गया हो'।

फिल्मी पर्दे पर खूब पसंद की गईं ये जोड़ियां
विज्ञापन


सिनेमा के रिलीज से पहले मिला था शाही फरमान
सायरा बानो अपनी बात जारी रखते हुए लिखती हैं, 'मुझे याद है कि हम विदेश से मुंबई अपने घर आए थे। हमें यह शाही फरमान मिला था। चारों तरफ कोलाहल था और फिल्म उद्योग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। सब उत्सुक थे यह जानने के लिए कि शहंशाह के बेटे शहजादे सलीम को एक कनीज से इश्क हो गया है और शहंशाह इस पर क्या फैसला सुनाएंगे। यह 'मुगल-ए-आज़म' के प्रीमियर के क्षणों की आभा और भव्यता थी कि सिनेप्रेमी पहले शो के टिकट के लिए सचमुच फुटपाथ पर बोरिया बिस्तर के साथ सो गए थे'। 
विज्ञापन


मालदीव में बिकिनी पहन पूल में बोल्ड हुईं मलाइका

खुद को सजाने के लगी थीं सायरा 
सायरा बानो कई मौकों पर बता चुकी हैं कि वे दिलीप कुमार की फैन थीं। उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, 'मैंने सोचा कि यह मेरे लिए साहब को देखने का अवसर है और निश्चित रूप से वह मुझे देखेंगे और मुझे तुरंत पसंद कर लेंगे। मैं उनका प्यार बनना चाहती थी। मैंने अपने बालों और त्वचा पर चमक पाने के लिए धूप में खड़े होकर अपने लंबे बालों को तेल लगाने और धोने में 6 दिन बिताए। मैंने अपने लंबे नाखूनों को फाइल किया और फिर से फाइल किया, हर उस नेल-पॉलिश को लगाया जो उन्हें पसंद था पर्ल, पिंक और रूबी। इसके आगे क्या हुआ यह मैं अगले पोस्ट में साझा करूंगी'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें