सैंधव का ट्रेलर
फिल्म के निर्माताओं ने खुलासा किया कि 'सैंधव' का ट्रेलर तीन जनवरी को आएगा। इसके साथ ही निर्माताओं ने वेंकी और बेबी सारा का एक प्यारा पोस्टर लॉन्च किया। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन सैलेश कोलानू ने किया है और यह फिल्म पिता-बेटी के रिश्ते और बॉन्डिंग पर आधारित है। इससे पहले टीजर में वेंकटेश को एक दयालु पिता और एक क्रूर व्यक्ति के रूप में दिखाया गया था, जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी सबसे बड़ी कार्टेल डील को पूरा करने से रोकने के मिशन पर थे।
Bollywood Siblings: बॉलीवुड सुपर स्टार्स के फ्लॉप भाई-बहन, आमिर-फैजल से लेकर सोनम और हर्षवर्धन भी शामिल
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'सैंधव' एक अखिल भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें वेंकटेश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निहारिका एंटरटेनमेंट बैनर के तले वेंकट बयानापल्ली द्वारा निर्मित है। संतोष नारायणन द्वारा संगीत दिया गया है। फिल्म में वेंकटेश और नवाजुद्दीन के अलावा बेबी सारा, आर्य, श्रद्धा श्रीनाथ, रूहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, जिशु सेन गुप्ता और मुकेश ऋषि भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 13 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Karan Johar: करण जौहर औसत फिल्म की तारीफ करने के लिए पीआर को खिलाते हैं रिश्वत! बयान से बढ़ाई हलचल