सोहा अली खान ने सैफ अली खान के साथ हुए हादसे के बारे में कहा "हां इस हादसे से हम सब लोग बहुत परेशान हो गए थे। उन्होंने पूरे मामले के बारे अच्छे से बताया। अब वह (सैफ अली खान) पूरी तरह से ठीक हैं। खुदा का शुक्र है कि वह अब ठीक हैं। वह अब काम भी कर रहे हैं।"
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: इन स्टार्स को सलमान खान ने अपनी फिल्म में दिया मौका, लेकिन फिर भी नहीं खुली उनकी किस्मत
सैफ अली खान पर हेक्सा ब्लेड से हमला
इस केस में पुलिस ने जानकारी दी थी कि शरीफुल ने 16 जनवरी की सुबह सैफ के 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में घुसकर उन पर छह बार चाकू से हमला किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। शरीफुल चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था। इस दौरान उसने अभिनेता और उनकी स्टाफ मेंबर गीता पर लकड़ी के हथियार और हेक्सा ब्लेड से हमला किया। हमले के बाद सैफ को पांच दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। इसके बाद 21 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पुलिस ने मुल्जिम शरीफुल को 19 जनवरी को ठाणे से गिरफ्तार किया था।
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: इन स्टार्स को सलमान खान ने अपनी फिल्म में दिया मौका, लेकिन फिर भी नहीं खुली उनकी किस्मत
सैफ अली खान के काम की बात
सैफ अली खान के काम की बात करें तो वह जल्द ही 'ज्वेल थीफ' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ जयदीप अहलावत भी दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। वहीं, उनके पास रेस 4 भी है।