पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
थिएटर से लेकर ओटीटी तक, हर जगह सिर्फ फ्लॉप ही हुए सैफ
तान्हाजी के हिट होने के बाद ऐसी उम्मीद थी कि सैफ आगे भी इस सफलता को जारी रखेंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। 2020 में आई ‘जवानी जानेमन’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद साल 2021 में सैफ ने ओटीटी की तरफ रुख किया और हॉरर-कॉमेडी के रूप में ‘भूत पुलिस’ नाम की फिल्म लेकर आए। हालांकि, इस फिल्म में हॉरर नजर आया और न ही कॉमेडी दिखी। नतीजा फिल्म ओटीटी पर भी पसंद नहीं की गई।
इसी साल सिनेमाघरों में भी सैफ अली खान 2005 में आई अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल ‘बंटी और बबली 2’ लेकर आए। हिट फिल्म का सीक्वल होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई।
यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, स्वैग से दिखा स्टाइल, स्टाफ से हाथ मिलाकर किया गर्मजोशी से स्वागत
साउथ की रीमेक से लेकर साउथ की फिल्म तक, हिट तलाशते रहे सैफ
साल 2022 में सैफ अली खान तमिल की हिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में नजर आए। फिल्म में सैफ के साथ ऋतिक भी थे। लेकिन दोनों की मौजूदगी भी फिल्म को सफल नहीं करा पाई। एक ऐवरेज फिल्म बनकर रह गई। इसके बाद 2023 में आई बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म उम्मीदों के बिल्कुल उलट निकली और सुपरफ्लॉप हो गई। फिल्म की काफी आलोचनाएं भी हुईं। ‘आदिपुरुष’ के बाद सैफ पिछले साल साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ में नजर आए। इस फिल्म के साउथ वर्जन ने तो अच्छी कमाई की, लेकिन हिंदी वर्जन को उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी की उम्मीद जताई जा रही थी।
यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: काजोल इंट्रोड्यूस करेंगी अनुपम खेर की 'तन्वी', कल सामने आएगा नाम और चेहरा
दो कौड़ी की निकली ‘ज्वेल थीफ’
इस साल ओटीटी पर एक बार फिर सैफ ने वापसी की। वो हालिया रिलीज ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आए। फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत जैसे अभिनेता भी थे। इस फिल्म से उम्मीदें तो बहुत थीं, लेकिन रिलीज होने के बाद फिल्म समीक्षकों ने इसे दो कौड़ी की फिल्म करार दिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की काफी आलोचना की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें: Shubman Gill: जब शुभमन ने सारा को डेट करने की कबूली थी बात, अब बोले रिश्तों के लिए वक्त नहीं
पाइपलाइन में हैं अभी भी कई फिल्में
पिछले दस साल में लगातार फ्लॉप देने के बावजूद सैफ अली खान के पास फिल्मों के ऑफर आने कम नहीं हो रहे हैं। उनकी पाइपलाइन में अभी भी कई फिल्में हैं। सैफ की आने वाली फिल्मों में ‘रेस 4’, ‘गो गोवा गॉन 2’, ‘देवरा पार्ट 2’ और मणिरत्न की एक अनटाइटल फिल्म शामिल है।