फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SDT 18: साई धरम तेज ने 'हनुमान' के निर्माताओं के साथ मिलकर किया नई फिल्म का एलान, 'एसडीटी 18' की शूटिंग शुरू

Fri, 21 Jun 2024 10:51 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साई धरम तेज की नई फिल्म का एलान हो चुका है। साउथ अभिनेता ने अपनी 18वीं फिल्म के लिए 'हनुमान' के निर्मताओं के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
'एसडीटी 18' - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता साई धरम तेज ने 'विरुपाक्ष' के साथ पर्दे पर दमदार वापसी की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई के साथ एक बड़ी हिट रही और इसने साई धरम तेज के करियर को ऊंचाई तक पहुंचाया। उन्होंने सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ फिल्म 'ब्रो' में भी अभिनय किया। वहीं अब साई धरम तेज एक बार फिर अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है, जिसके बारे में दिलचस्प खुलासा किया गया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

आधिकारिक तौर पर शुरू हुई शूटिंग
अभिनेता के प्रशंसक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब उनके इंतजार पर विराम लग चुका है, क्योंकि साई धरम तेज की नई फिल्म का एलान हो चुका है। छोटे से ब्रेक के बाद साई धर्म तेज ने प्राइमशो एंटरटेनमेंट के बैनर तले 'हनुमान' निर्माता निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी के साथ अपनी अगली परियोजना की घोषणा की है।

रोहित केपी करेंगे फिल्म का निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन रोहित केपी कर रहे हैं, जो इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 1940 के दशक में सेट एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। फिल्म के घोषणा के बाद से ही प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। फिल्म का अस्थाई शीर्षक 'एसडीटी 18' है। यह अभिनेता की 18वीं फिल्म होगी।
विज्ञापन

फिल्म का पोस्टर भी जारी
फिल्म का पहला पोस्टर जारी करते हुए अभिनेता ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की। घोषणा पोस्टर ने दर्शकों का ध्यान खींचा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आगामी फिल्म अभिनेता साई धर्म तेज के करियर में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है, क्योंकि इसे बड़े बजट पर बनाए जाने की चर्चा है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है, जो विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक दर्शकों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें