फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: 'मैं जया अमिताभ बच्चन बोल रही हूं...' सुनते ही खिलखिला कर हंसे राज्यसभा के सभापति, वीडियो वायरल

Fri, 02 Aug 2024 07:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राज्यसभा के सभापति द्वारा अपने पति का नाम लेकर उनका उल्लेख करने पर आपत्ति जताने के कुछ दिनों बाद, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने शुक्रवार को सदन में खुद को 'जया अमिताभ बच्चन' कहा।
विज्ञापन
सभापति जगदीप धनखड़, जया बच्चन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में, राज्यसभा में शुक्रवार को पूरे सदन में खुशी का माहौल था, जब समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने खुद को जया अमिताभ बच्चन कहा। खुद सभापति जगदीप धनखड़ इसे सुनते ही खिलखिलाकर हंस पड़े और सदन में बैठे हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान आ गई। गौरतलब है कि जया बच्चन ने हाल ही में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश द्वारा जया अमिताभ बच्चन के नाम से पुकारे जाने पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


खिलखिला कर हंसे राज्यसभा के सभापति
राज्यसभा के उपसभापति द्वारा अपने पति का नाम लेकर संबोधित करने पर आपत्ति जताने के कुछ दिनों बाद, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने शुक्रवार को सदन में खुद को 'जया अमिताभ बच्चन' कहा। राज्यसभा सांसद के इस परिचय पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की प्रतिक्रिया सराहनीय रही और वे जोर से हंस पड़े।

सभापति से जया बच्चन ने पूछी यह बात
जया बच्चन ने आगे जगदीप धनखड़ से पूछा, ''सर आपको लंच ब्रेक नहीं मिला? इसलिए आप बार-बार जयराम रमेश का नाम ले रहे हैं। मुझे लगता है उनका जिक्र किए बिना आपका खाना नहीं पचता।” जया बच्चन के मजाकिया तंज का जवाब देते हुए सभापति ने कहा, "मुझे लंच ब्रेक नहीं मिला लेकिन मैंने जयराम रमेश के साथ लंच किया।"
विज्ञापन


सभापति जगदीप धनखड़ ने खुद को बताया कपल का फैन
इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा, ''यह पहली बार है जब मैं कह सकता हूं कि मैं अमिताभ जी और आप दोनों का फैन हूं। मैं आप दोनों जैसे किसी अन्य कपल से नहीं मिला हूं।"  सभापति की बात को सुनकर जया बच्चन ने विनम्रता से हाथ जोड़ा। बता दें कि 29 जुलाई को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान जब उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने जया बच्चन को "जया अमिताभ बच्चन" कहा तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने जोर देकर कहा, "सर, केवल जया बच्चन ही कहिए।"
विज्ञापन

 

Khel Khel Mein: ‘खेल खेल में’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय ने बनाया माहौल, पढ़े सबके पर्सनल मैसेज

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें