फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री रूपल त्यागी ने बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, दिसंबर की इस तारीख को करेंगी शादी

Sun, 16 Nov 2025 09:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Roopal Tyagi: 'सपने सुहाने लड़कपन के' में गुंजन का किरदार निभाने वाली रूपल त्यागी को उनके बॉयफ्रेंड ने प्रपोज किया है।
विज्ञापन
रूपल त्यागी, नोमिश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम @roopaltyagi06
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री रूपल त्यागी, जिन्हें 'सपने सुहाने लड़कपन के' में गुंजन का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है, इंगेज हो गई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज की तरफ से प्रपोज किए जाने की तस्वीरें की हैं। नोमिश ने रूपल को गोवा में प्रपोज किया। रूपल ने बताया कि वह दिसंबर 2025 में शादी करेंगी।
विज्ञापन

 

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
अभिनेत्री ने रविवार, 16 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'बस हम... एकदम सही! हां... हमेशा के लिए।' रूपल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि नोमिश घुटनों के बल बैठ कर रूपल को प्रपोज कर रहे हैं। एक तस्वीर में नोमिश ने रूपल का हाथ पकड़ा है। एक दूसरी तस्वीर में रूपल अपनी रिंग दिखा रही हैं। एक और तस्वीर में नोमिश ने रूपल को प्यार से पकड़ा हुआ है।

रूपल त्यागी, नोमिश भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम @roopaltyagi06
दोस्त के जरिए मिलीं रूपल
रूपल ने एक इंटरव्यू में बताया कि नोमिश से उनकी मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई। नोमिश मुंबई से हैं और लॉस एंजिल्स में काम करते हैं। रूपल ने बताया कि उस समय अजीब बात यह थी कि जैसी वह मिली उन्हें लगा कि यही वह इंसान है जिसके साथ वह जिंदगी बिताएंगी। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने नहीं सोचा था कि उनकी सगाई होगी।

अजय देवगन ने याद किया अमेरिका में हुआ भयानक हादसा, सामने हो गई थी शख्स की मौत; लियोनार्डो का भी किया जिक्र

विज्ञापन

इस तारीख को होगी शादी
रूपल त्यागी ने टेली टॉक को बताया कि वह और नोमिश भारद्वाज दिसंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे। एक्ट्रेस के मुताबिक वह पांच दिसंबर को सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें