फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haq Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई इमरान-यामी की ‘हक’, जानें फिल्म की दसवें दिन की कमाई

Sun, 16 Nov 2025 08:35 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haq Box Office Collection Day 10: यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब दस दिन हो चुके हैं। फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन यानी दूसरे रविवार को कितनी कमाई की है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
हक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर कोर्टरूम ड्रामा हक की बॉक्स ऑफिस जर्नी लगातार धीमी होती जा रही है। रिलीज के दसवें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी वजह से इस प्रोजेक्ट को लेकर निर्माताओं की उम्मीदों पर असर पड़ता दिख रहा है। पहले हफ्ते से ही फिल्म की रफ्तार उम्मीदों से काफी कम रही और दूसरे हफ्ते तक आते-आते इसकी पकड़ लगभग ढीली पड़ गई है।

विज्ञापन

 

हक - फोटो : यूट्यूब
फिल्म का दसवें दिन का कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिन एक ठीक-ठाक ओपनिंग लेते हुए 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि यह शुरुआत भी किसी बड़े स्टार की फिल्म के लिए सामान्य से कम मानी गई। इसके बाद वर्किंग डेज़ में फिल्म की कमाई लगातार गिरती गई और दूसरे शुक्रवार को यह आंकड़ा सिर्फ 65 लाख रुपये तक सिमट गया। रविवार यानी दसवें दिन फिल्म ने सिर्फ 98 लाख का बिजनेस किया है। 

 

'हक' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हक' का कुल कलेक्शन
हक ने दस दिनों में अब तक कुल 16.73 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया है। मेकर्स द्वारा बताए गए 25-30 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट के मुकाबले यह आंकड़ा काफी निराशाजनक माना जा रहा है। फिल्म न केवल अपने खर्च की भरपाई करने से दूर है, बल्कि इसे दर्शकों का उतना सपोर्ट भी नहीं मिला, जिसकी उम्मीद फिल्म की रिलीज से पहले की जा रही थी। कोर्टरूम ड्रामा जैसे गंभीर विषय होने के कारण दर्शकों का एक सीमित वर्ग ही फिल्म की ओर खिंच पाया और मुकाबले में मौजूद बड़ी फिल्मों ने भी इसके बिजनेस को प्रभावित किया।
 

हक - फोटो : यूट्यूब
दे दे प्यार दे 2 से मिल रही टक्कर
इन दिनों सिनेमाघरों में अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसकी कमाई ने हक के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और कठिन बना दिया है। एक ओर बड़े स्टार की फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींच रही है, वहीं दूसरी ओर हक अपने कंटेंट के दम पर रेस में टिकने की कोशिश कर रही है लेकिन कमजोर वर्ड-ऑफ-माउथ और कम प्रमोशन इसकी राह मुश्किल बना रहे हैं।

 
विज्ञापन

हक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी 
फिल्म की कहानी देश के चर्चित शाह बानो केस पर आधारित है, जिसने एक समय पूरे देश में बहस छेड़ दी थी। तलाक के बाद गुजारा भत्ता देने से जुड़े इस मामले को कोर्टरूम ड्रामा के रूप में बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। इमरान हाशमी और यामी गौतम ने अपने किरदारों में गहराई लाने की कोशिश की है, और निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने इसे संवेदनशील तरीके से पेश करने का प्रयास किया है। बावजूद इसके कहानी की गंभीरता, धीमी गति और कमज़ोर स्क्रीनप्ले ने फिल्म को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें