विजय ने सेना के सम्मान में किया अहम एलान
अभिनेता विजय देवरकोंडा आज 09 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उन्होंने सेना के सम्मान में एक अहम एलान किया है। उन्होंने अपने फैशन ब्रांड से होने वाली कमाई के कुछ हिस्से को भारतीय सेना को देने का फैसला किया है। विजय ने लिखा, 'सिर्फ भारत में निर्मित नहीं, भारत के लिए निर्मित। अगले कुछ हफ्ते RWDY से होने वाली कमाई का हिस्सा भारतीय सशस्त्र बलों जाएगा। जय हिंद'।
रितेश देशमुख ने किया सेना को सलाम
अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर कर सेना की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, 'हर खतरे के खिलाफ डटे रहने के लिए हमारी बहादुर सेनाओं को सलाम'। साथ ही हैशटैग के साथ लिखा है 'ऑपरेशनसिंदूर'।
यश बोले- तथ्यों को जांच-परख लें
सुपरस्टार यश ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, 'हमारे भारतीय सशस्त्र बलों की अटूट ताकत और सटीकता को सलाम। वे हमारे लिए ऐसी ढाल बने हुए हैं, जिसे भेदा नहीं जा सकता। उनकी सेवा के लिए आभार के साथ, आइए हम यह भी सुनिश्चित करें कि हम एकजुट रहें और जिम्मेदारी से काम करें। रुकें, शेयर करने या प्रतिक्रिया देने से पहले सब कुछ जांच-परख लें। खासकर ऑनलाइन दुनिया में गलत सूचना के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई भारत को मजबूत करती है। संवेदनशील क्षेत्रों में साथी भारतीयों के साथ मजबूती से बने रिए। जय हिंद!
तमन्ना और कंगना ने जताया सम्मान
तमन्ना भाटिया ने लिखा है, 'शांति और हमारी सुरक्षा के लिए जो हर दम डटे हैं, जिन्होंने अपना सबकुछ जोखिम में डाल दिया, उन्हें और उनके परिवारों को सलाम। हम हमेशा आपके साथ हैं'। वहीं अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी भारतीय सेना के प्रति सम्मान जताया है।
जैकी श्रॉफ और तमन्ना ने जताया सम्मान
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि इस संवेदनशील वक्त में हमें फर्जी सूचनाओं से बचना चाहिए। यह सभी की जिम्मेदारी है। वहीं जैकी श्रॉफ ने सेना को सलाम करते हुए लिखा है, 'सरहद पर डटे हमारे असली हीरो को सलाम। उनका तहेदिल से सम्मान। जय हिंद'। माधुरी दीक्षित ने भी सेना को सलाम किया है।