फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rimi Sen: सर्जरी कराने को लेकर ट्रोल हुईं रिमी सेन, अभिनेत्री ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- इसकी जरूरत नहीं पड़ी

Mon, 05 Aug 2024 01:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिमी सेन ने आगे बताया कि उनके पास फिलहाल दो डॉक्टर हैं, जिनसे वह सलाह लेती हैं और इलाज करवाती हैं। अभिनेत्री ने कहा, "वे मुझे अच्छा दिखने में बहुत मदद करते हैं। शायद लोगों को मेरी लेटेस्ट तस्वीरों में स्किन अच्छी लग रही होगी।"
विज्ञापन
रिमी सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @subhamitra03
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक समय कॉमेडी फिल्मों में नजर आने वाली अभिनेत्री रिमी सेन इन दिनों अपने लुक्स को लेकर हर तरफ चर्चा में हैं। अभिनेत्री वर्षों से लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन एक रैंडम रेडिट पोस्ट ने रिमी सेन को फिर से लाइमलाइट में ला दिया। सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें वायरल होने लगी, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने सर्जरी करवा ली है। इसके बाद अभिनेत्री को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, अब रिमी ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।  
विज्ञापन


रिमी ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
एचटी ने बात करते हुए रिमी ने कहा, अगर लोगों को ऐसा लग रहा है कि मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है... अगर यह अच्छे तरीके से हो, तो यह मेरे लिए बहुत अच्छा है। बिना प्लास्टिक सर्जरी करवाए बिना ही लोग बोल रहे हैं। मैंने केवल फिलर्स, बोटॉक्स, पीआरपी ट्रीटमेंट करवाया है, इसके अलावा कुछ नहीं।"

अभिनेत्री ने बताया कि उनके पास अच्छे डॉक्टर्स हैं
अभिनेत्री ने आगे कहा, "जब तक कोई व्यक्ति कोई अपराध करके भाग न रहा हो, तब तक उसे प्लास्टिक सर्जरी करवाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। भारत के बाहर बहुत से अच्छे डॉक्टर हैं, जो फेसलिफ्ट करने में माहिर हैं। मैं भी यह करवाना चाहती हूं, लेकिन मैं 50 की उम्र पार करने के बाद इस बारे में सोचूंगी। अभी इन सबसे काम चल रहा है।"
विज्ञापन


लोगों से मांगी सलाह
रिमी सेन ने आगे बताया कि उनके पास फिलहाल दो डॉक्टर हैं, जिनसे वह सलाह लेती हैं और इलाज करवाती हैं। अभिनेत्री ने कहा, "वे मुझे अच्छा दिखने में बहुत मदद करते हैं। शायद लोगों को मेरी लेटेस्ट तस्वीरों में स्किन अच्छी लग रही होगी। इन चीजों का इस्तेमाल करके और अनुशासन में रहकर कोई भी अच्छा दिख सकता है, लेकिन अगर आप मेरे किए गए काम को गलत कह रहे हैं तो मुझे बताएं कि मैं इसे कैसे सुधार सकती हूं, ताकि मैं अपने डॉक्टरों को बता सकूं कि वे कहां गलत कर रहे हैं। मैं कह सकती हूं कि इसे सही कर दो।"
विज्ञापन

 

Devara Second Single: आज रिलीज होगा 'देवरा' का दूसरा गाना 'धीरे-धीरे', मेकर्स ने नया पोस्टर साझा कर बताया समय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें