सोशल मीडिया पर कही यह बात
इस बारे में केज ने ट्वीट किया, "कुछ दिन पहले, मैंने लंदन के प्रसिद्ध एबे रोड स्टूडियो में भारत के राष्ट्रगान की प्रस्तुति के लिए 100 सदस्यीय ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा, द रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया था। यह भारत के राष्ट्रगान को रिकॉर्ड करने वाला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्केस्ट्रा है और यह शानदार है। 'जय हे' ने अंत में मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। एक भारतीय संगीतकार के रूप में बहुत अच्छा महसूस हुआ। मैं इस ऐतिहासिक रिकॉर्डिंग को आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। स्वतंत्रता दिवस इसका उपयोग करें, साझा करें, देखें, लेकिन सम्मान के साथ। यह अब आपका है। जय हिंद।'' बता दें कि आरपीओ को यूके के "सबसे अधिक मांग वाले" ऑर्केस्ट्रा के रूप में जान जाता है, जिसकी स्थापना भारत की आजादी से एक साल पहले 1946 में सर थॉमस बीचम ने की थी।
भारतीय उच्चायोग ने की रिक की तारीफ
इस बारे यूके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने कहा, "रिकी केज तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता हैं। वह संगीत की दुनिया में कुछ नया करने में हमेशा आगे रहते हैं। इस वर्ष हम रिकी को बधाई और धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए एक अनूठा प्रोजेक्ट तैयार किया है।'' बता दें कि लंदन में उच्चायोग मंगलवार की सुबह एक पारंपरिक ध्वजारोहण समारोह और राष्ट्रगान की अपनी प्रस्तुति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।
Farzi 2: 'फर्जी 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर, राज एंड डीके ने शाहिद कपूर की सीरीज पर दिया अपडेट