फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

K G Jayan Death: मशहूर संगीतकार के जी जयन का निधन, शोक में डूबा पूरा परिवार

Tue, 16 Apr 2024 11:29 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर संगीतकार के जी जयन का 90 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। यह फिल्म उद्योग के लिए बड़े ही दुख की बात है। अपने संगीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे संगीतकार के जी जयन।
विज्ञापन
के जी जयन का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध संगीतकार के जी जयन का मंगलवार को त्रिपुनिथुरा में निधन हो गया। संगीतकार के जी जयन का निधन 90 साल की उम्र में हुआ। उनके परिवार और फैंस के लिए बड़े ही दुख की घड़ी है। कर्नाटक के दिग्गज संगीतकार और सिंगर के जी जयन ने मंगलवार की सुबह केरल के एर्नाकुलम जिले के त्रिपुनिथुरा में अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके बेटे और मनोज के जयन ने खुलासा किया कि उनके पिता काफी समय से बिमार थे। 
विज्ञापन


के जी जयन
प्रसिद्ध संगीतकार के जी जयन का मंगलवार को त्रिपुनिथुरा में 90 साल की उम्र में निधन हो गया। यहां फिल्म उद्योग के लिए बड़े ही दुख की बात है। अपने संगीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे संगीताकार के जी जयन।

'जयाविजया' नाम से बनाई पहचान
'जयाविजया' नाम से अपनी म्यूजिक कंपनी चलाते थे। के जी जयन और उनके जुड़वां भाई के जी विजयन का ब्रांड है 'जयाविजया'। उन्होंने अपने संगीत के जरिए लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। उनके संगीत ने दर्शकों  के मन में प्यार और भक्ति की भावनाएं जगाईं। उनके संगीत का प्रभाव पूरे केरल राज्य में देखा जा सकता है।
विज्ञापन


भगवान अयप्पा की करते थे पूजा
के जी जयन ने अपने संगीत की शुरुआत को अपने भगवान अयप्पा को सौंप दिया। उन्होंने भगवान अयप्पा के एक भजन से अपने संगीत की शुरुआत की थी। जयन ने अपने भाई (के जी विजयन) की मृत्यु के बाद भी 'जयाविजया' के संगीत की पहचान को जीवित रखा। उनका संगीत और गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें