एक्शन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर फैंस की दीवानगी बढ़ती जा रही है। देश में ही बल्कि विदेशों में भी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के फैंस हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टाइगर और अक्षय के इथियोपियन फैंस फिल्म के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी फैंस को देखने को मिली। इस जोड़ी को एकसाथ देखना टाइगर-अक्षय के फैंस के लिए नया अनुभव रहा है। यह फिल्म कुछ लोगों को पसंद आ रही है, तो कुछ लोगों को यह फिल्म टाइमपास लग रही है। फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा मानुषी छिल्लर और अलाया एफ हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का भी छोटा सा रोल देखने को मिला।
विज्ञापन
इथियोपियन फैंस का वायरल डांस
11 अप्रैल को ईद वाले दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का क्रेज देश में ही बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रहा है। यह यूं कह सकते है कि अक्षय-टाइगर की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। इस बीच फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों सितारों के इथियोपियन फैंस फिल्म के 'मस्त मलंग' गाने पर ग्रुप डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी फैंस फिल्म के गाने पर मस्ती में झूम रहे हैं। कई फैंस ने व्हाइट टी-शर्ट पहन रखी है, जिन पर अक्की लिखा हुआ है। कई फैंस ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' प्रिंटेड टी-शर्ट पहनी हुई हैं, तो कुछ फैंस गाने पर अक्षय-टाइगर के हुक स्टेप्स करते हुए नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार 'स्काई फोर्स' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक एयर फोर्स ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से अक्षय के अलावा वीर पहाड़िया नजर आएंगे। अक्षय की इस फिल्म को संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर मिलकर निर्देशित करेंगे। यह फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।