फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: कोई निजी कारण तो कोई राजनीतिक हलचल के चलते, पवन सिंह से पहले यह सितारे भी शो बीच में ही छोड़ गए

Fri, 19 Sep 2025 06:31 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh Exits Rise And Fall: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में शो 'राइज एंड फॉल' को बीच में ही छोड़ दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो वो शो पर मेहमान बनकर कुछ ही दिनों के लिए रहने गए थे। हालांकि ऐसा करने वाले पवन पहले नहीं हैं।
विज्ञापन
पवन सिंह-शमीता-नवजोत सिद्धू - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी रियलिटी शोज की लोकप्रियता इस कदर है कि हर सीजन में दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को नए रूप में देखने का इंतजार करते हैं। लेकिन कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि शो में उतरे सितारे अंत तक सफर पूरा नहीं कर पाते। कभी निजी कारण, तो कभी पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से कई नामचीन चेहरों ने शो को बीच में छोड़ दिया। हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है। शो 'राइज एंड फॉल' को पवन ने बीच में ही छोड़ दिया। आइए जानते हैं किन-किन सेलेब्स ने इस तरह अचानक शो से विदा ली।

विज्ञापन

पवन सिंह और अशनीर ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और गायक पवन सिंह हाल ही में टीवी शो राइज एंड फॉल में दिखाई दिए। रिपोर्ट्स की मानें तो वह शो पर मेहमान बनकर कुछ समय के लिए ही जुड़े थे और अब उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। पवन के प्रशंसकों को उम्मीद थी कि वो लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, लेकिन उनका सफर छोटा ही रहा।

नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : PTI
नवजोत सिंह सिद्धू
पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी ऐसे सितारों में शामिल रहे जिन्होंने शो को पूरा किए बिना छोड़ा। बिग बॉस 6 में वे बतौर प्रतियोगी घर में दाखिल हुए थे। शो में उनका अंदाज दर्शकों को पसंद भी आया, मगर राजनीतिक गतिविधियों और जिम्मेदारियों के चलते उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें: Vedika Pinto: कौन हैं वेदिका पिंटो? ‘निशानची’ में रिंकू के किरदार में उड़ाया गर्दा; हर तरफ हो रही चर्चा
 

देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @devoleena
देवोलीना भट्टाचार्जी
टीवी की लोकप्रिय बहू देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 का हिस्सा बनीं थीं। हालांकि शो के दौरान चोट लगने के कारण उन्हें बीच में ही घर से बाहर जाना पड़ा। बाद में उनकी वापसी जरूर हुई, लेकिन यह अनुभव उनके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा।

संगीता फोगाट - फोटो : एक्स
संगीता फोगाट
रेसलिंग परिवार से ताल्लुक रखने वाली संगीता फोगाट हाल ही में 'राइज एंड फॉल' शो का हिस्सा बनीं। लेकिन व्यक्तिगत कारणों के चलते उन्हें अचानक शो छोड़ना पड़ा। उनके ससुर के निधन की खबर मिलते ही उन्होंने प्रतियोगिता बीच में ही खत्म कर दी और घर लौट आईं।

कीथ सेक्वेरा - फोटो : एक्स
कीथ सेक्वेरा
बिग बॉस 9 में नजर आए मॉडल और एक्टर कीथ सेक्वेरा का सफर भी अधूरा रह गया। शो के दौरान उनके भाई के आकस्मिक निधन की खबर आई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत घर छोड़ दिया। यह फैसला उनके लिए बेहद भावुक और कठिन था।
विज्ञापन

शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
शमिता शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी भी इस सूची में शामिल हैं। 'बिग बॉस 3' में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। लेकिन अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया। उनके इस फैसले ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि बाद में शमीता ने बिग बॉस के पहले ओटीटी सीजन और बिग बॉस 15 में भी हिस्सा लिया था और अपने सफर को पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें