फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg Death: निधन से मात्र दो दिन पहले जुबीन गर्ग ने किया था ये पोस्ट, प्रशंसकों से कही थी बड़ी बात

Fri, 19 Sep 2025 06:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Last Post: असमिया गायक जुबिन गर्ग के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध है। अब उनका अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा था। 

विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम- @zubeen.garg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार के दिन संगीत जगत के मशहूूर असमिया गायक जुबीन गर्ग का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कहा जा रहा है कि गायक की मौत सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना के दौरान हुई। इस घटना से मनोरंजन दुनिया में शोक की लहर छा गई है। अब गायक का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने फैंस को खास संदेश देते दिख रहे हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि ये पोस्ट जुबीन गर्ग की मौत से मात्र दो दिन पहले का है। जानिए क्या थे उनके आखिरी वाक्य।

क्या था गायक का आखिरी पोस्ट?

विज्ञापन

गायक जुबीन गर्ग ने अपने निधन से मात्र दो दिन पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को सिंगापुर में होने वाले चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए आमंत्रित किया था। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, "नमस्ते, सिंगापुर के मेरे दोस्तों, मैं कल सिंगापुर आ रहा हूं और हम वहां नॉर्थईस्ट फेस्टिवल नामक एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। मैं बॉलीवुड और असम नॉर्थईस्ट से ज़ुबीन गर्ग हूं। मैं आपके साथ शामिल होने आ रहा हूं और मैं आप सभी को इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। यह नॉर्थईस्ट का एक पारंपरिक कार्यक्रम है। हम इसे अलग-अलग जगहों पर आयोजित करते हैं और इस बार हम इसे सिंगापुर के सनटेक सिटी में कर रहे हैं। सभी आमंत्रित हैं, वहां मिलते हैं। मैं वहां परफॉर्म करूंगा, आपसे बात करूंगा और आपके साथ रहूंगा। शुक्रिया और प्यार, सिंगापुर।"
 

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: गायक जुबीन गर्ग के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, जुबिन नौटियाल बोले- 'आपके गाने दिल में..'

विज्ञापन


20 सिंतबर को करने वाले थे कार्यक्रम
पोस्ट के कैप्शन में जुबीन गर्ग ने यह भी बताया था कि वह 20 सितंबर की शाम को अपने लोकप्रिय हिंदी, बंगाली और असमिया गीतों का प्रदर्शन करेंगे।  इस पूरे महोत्सव में वो सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में मौजूद रहेंगे। हालांकि, ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और गायक ने इस दुनिया को आज 19 सितंबर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। ये उनके फैंस और मनोरंजन जगत के लिए बेहद ही शोक की घड़ी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें