फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upasana Konidela: आत्मविश्वास से भरी हैं राम चरण की पत्नी, बोलीं- हर कामयाब शख्स के पीछे उसका पार्टनर होता है

Thu, 07 Mar 2024 11:34 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उपासना और राम चरण एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता है। उपासना कहती हैं, 'कई बार मां बनने के बाद स्त्रियों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है घर और काम के बीच में बैलेंस बनाये रखना। ऐसे में अगर पार्टनर हेल्प करे तो रास्ते आसान हो जाते हैं।
विज्ञापन
उपासना कामिनेनी कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपर स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला सिर्फ एक स्टार की पत्नी नहीं हैं। उपासना आज के युग की आत्मविश्वास से भरी एक सफल बिजनेस वीमेन हैं। उपासना बिजनेस इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे राम चरण के स्टारडम के साथ अपनी अलग पहचान पर बातें करती दिखाई दीं। 
विज्ञापन


राम की सफलता मेरी सफलता 
अभिनेता राम चरण के करोड़ों प्रशंसक हैं। उनकी हर फिल्म पिछली फिल्म से ज्यादा हिट होती है। जब उपासना से इस विषय में पूछा गया कि वे राम चरण की लोकप्रियता को कैसे हैंडल करती हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि हर सफल इंसान के पीछे कोई न कोई जरूर रहता है जो उसे चमकने के लिए मदद करता है। मैं राम के लिए वही करती हूं। उनकी सफलता मेरी सफलता है।'

Maidaan Trailer: अजय देवगन ने साझा किया 'मैदान' का नया टीजर, आज रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन


सुरक्षित है हमारा रिश्ता
 उपासना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैंने आज तक कभी भी इस रिश्ते में खुद को असुरक्षित या कमतर नहीं महसूस किया है। हम एक-दूसरे को हमेशा स्पेशल महसूस करवाते हैं। देखिए मेरा मानना हर इंसान की अपनी एक अलग पहचान होती है और उसे बरकरार रखना उस इंसान की जिम्मेदारी है।'
विज्ञापन


Shaitaan: अजय देवगन ने 'शैतान' के लिए छोड़ दी थी फैमिली हॉलीडे, फर्स्ट डे की ओपनिंग पर टिकी है निगाहें

काम और घर में बैलेंस  
उपासना और राम चरण एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता है। उपासना कहती हैं, 'कई बार मां बनने के बाद स्त्रियों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है घर और काम के बीच में बैलेंस बनाये रखना। ऐसे में अगर पार्टनर हेल्प करे तो रास्ते आसान हो जाते हैं। राम अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी समय निकाल कर मेरी मदद करते हैं। यह मेरे और मेरी बेटी के लिए बहुत है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें