फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Teja: रवि तेजा की फिल्म 'ईगल' का टीजर जारी, अभिनेता के दमदार एक्शन ने उड़ाए दर्शकों के होश

Mon, 06 Nov 2023 01:56 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रवि तेजा - फोटो : social media
विज्ञापन
तेलुगु अभिनेता रवि तेजा अपनी आगामी फिल्म 'ईगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वहीं, आज मेकर्स ने एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ईगल' का टीजर जारी का दिया है। बता दें कि सिनेमैटोग्राफर से निर्देशक बने कार्तिक गट्टमनेनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक जासूसी एक्शन फिल्म है। रवि तेजा इस फिल्म में अपने एक्शन अंदाज से दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


एक्शन अवतार में दिखें रवि तेज 
ईगल के टीजर की बात करें तो, वीडियो की शुरुआत सुनसान जगह से होती है। टीजर में रवि तेजा की आखों में जुनून और खून सवार दिखता है। टीजर में लगातार हमलों से सरकार द्वारा उस शख्स को खत्म करने का गुस्सा दिखाया जाता है, जो इन सभी हत्याओं के पीछे है।

यह भी पढ़ें: Bigbang G-Dragon: नशीली दवा मामले में पुलिस पूछताछ के लिए पहुंचे जी-ड्रैगन, मीडिया से रूबरू होकर दिया ये बयान
विज्ञापन


दर्शकों को पसंद आया रवि तेजा का लुक 
'ईगल' के इस टीजर में रवि तेज दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेता लुंगी और सिगार पीते हुए एक्शन करते दिख रहे हैं। कुछ मिनटों के टीजर में रवि तेजा का स्टाइल और एक्शन देख दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्साहित हो गए है। 'ईगल' के टीजर में रवि तेजा के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, श्रीनिवास अवसारला, नवदीप और मधुबाला भी नजर आ रहे हैं। फैंस अभिनेता के अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 
विज्ञापन


इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि रवि तेजा, कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन के साथ 'टाइगर नागेश्वर राव' में नजर आए थे। वामसी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रवि तेजा के अलावा अनुपम खेर और मुरली शर्मा के साथ-साथ नुपुर सेनन और गायत्री भारद्वाज नजर आएं। वहीं, 'ईगल' में दर्शकों को रवि तेजा और अनुपमा परमेश्वरन की ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही हैं। रवि तेजा के अलावा 'ईगल' में अभिनेता नवदीप, श्रीनिवास अवसारला, मधुबाला, काव्या थापर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 'ईगल' के लेखक कार्तिक घट्टमनेनी हैं। ईगल को 13 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Puneet Issar: 'द्रौपदी' के चीरहरण के बाद 'दुर्योधन' को उठा ले गई थी पुलिस, मुश्किलों भरा रहा पुनीत का सफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें